केंद्रों पर युवाओं की भागीदारी, अब आएगी गांव की बारी

पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ अब टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ भी उमड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:58 PM (IST)
केंद्रों पर युवाओं की भागीदारी, अब आएगी गांव की बारी
केंद्रों पर युवाओं की भागीदारी, अब आएगी गांव की बारी

अंबेडकरनगर : पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होने के साथ अब टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ भी उमड़ रही है। यही कारण है कि पिछले एक हफ्ते में टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी है। रोजाना 10 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को भी करीब 15 हजार लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक रही। हालांकि सभी केंद्रों पर भीड़ होने से अव्यवस्था हावी रही और खासकर महिलाओं-वृद्धों को परेशानी झेलनी पड़ी। महिलाओं को एमसीएच विग में भी घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। अब महाभियान के तहत गांवों में जल्द ही कैंप आयोजित होंगे। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

मंगलवार को 11 केंद्र के 55 बूथ ही संचालित किए गए। सभी केंद्रों पर लक्ष्य से कम टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल में महिला केंद्र पर सुबह से ही लाइन लगी रही। पूरे जिले में निर्धारित लक्ष्य 19000 के सापेक्ष 16322 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अब तक लगी वैक्सीन में युवाओं की भागीदारी अच्छी है। बुधवार को भी 11 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

55 बूथों पर हुआ टीकाकरण : अभियान के तहत 18 से 44 वर्ष वालों में 11679 को टीका लगाया गया। 45 से अधिक उम्र वालों में 4300 के साथ अभिभावक केंद्र पर 200 और महिला स्पेशल केंद्र पर 143 को टीका लगाया गया।

नहीं मिला पाजिटिव : लगभग 10 दिनों से कोई भी पाजिटिव नहीं मिला है। वहीं कोई स्वस्थ भी नहीं हुआ है। इस समय कुल चार सक्रिय केस हैं। तीनों मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी