शहर से गांव तक रामलीला मंचन, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

बिजली आपूर्ति और सुरक्षा के पुख्ता किए गए इंतजामदिन ढलते ही आयोजन स्थल पर उमड़ते श्रद्धालुगण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:26 PM (IST)
शहर से गांव तक रामलीला मंचन, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
शहर से गांव तक रामलीला मंचन, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

अंबेडकरनगर: नवरात्र के बाद रामलीला का मंचन भी जिला मुख्यालय से ग्रामीणांचल तक तेजी से चल रहा है। रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा और कृष्णलीला देखने-सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ खूब उमड़ रही है। रामलीला का आनंद लेने के लिए लोग देररात तक जमे रहे। प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा और बिजली आपूर्ति का पुख्ता इंतजाम किया है।

किछौछा : बसखारी में भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किछौछा में बड़े ही धूमधाम से हुआ। रामलीला मंचन के बाद किछौछा में मेले का आयोजन रामलीला समिति द्वारा किया गया। इसमें रावण का पुतला दहन भगवान श्रीराम द्वारा किया गया। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बालाजी प्रभात शाखा बसखारी के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी व संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। विकास मोदनवाल ने कहा कि विजयदशमी हिदू साम्राज्य का ऐतिहासिक उत्सव है। भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र ने रावण के अत्याचार का अंत करके विजय पताका फहराई। विजय दशमी के दिन राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना हुई थी। गोपाल चंद सोनी, जयप्रकाश यादव, लालमन यादव, विनीत सोनी, लालू शर्मा, राकेश यादव, प्रमोद कन्नौजिया, प्रमोद मद्धेशिया, रामसूरत, रमेश रावत, महेंद्र वर्मा, महेंद्र गौड़ ने शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया।

महरुआ: पहितीपुर बाजार में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर, राम राजतिलक व राम वनवास की लीला का मंचन किया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। मंचन के दौरान सबसे पहले सीता स्वयंवर का ²श्य दिखाया गया। इसमें भगवान राम के धनुष तोड़ने की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद राम के राजतिलक और उनके वनवास जाने का ²श्य दिखाया गया। यहां अध्यक्ष डब्लू पांडेय, प्रबंधक संतोष पांडेय, रामनिवास, अमित, सुरेंद्र शर्मा आदि कलाकारों ने मंचन को सफल बनाया।

आज से होगी रामलीला-

सम्मनपुर: शंकरजी महाराज बाबा औघड़दास रामलीला समिति बड़ेपुर के अध्यक्ष रुद्रसेन सिंह आदि पदाधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा रामलीला मंचन 17 अक्टूबर से किया जाएगा। 20 अक्टूबर को यहां जिला स्तरीय मेला एवं रावण दहन आयोजित होगा। 21 अक्टूबर को भरत मिलाप का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी