बारिश से प्रभावित रहा अभियान, देर शाम तक चला टीकाकरण

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को टीकाकरण का महाभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:41 PM (IST)
बारिश से प्रभावित रहा अभियान, देर शाम तक चला टीकाकरण
बारिश से प्रभावित रहा अभियान, देर शाम तक चला टीकाकरण

अंबेडकरनगर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। सुबह से दोपहर बाद तक तेज बारिश के चलते केंद्रों पर लोगों को पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम टीकाकरण हुआ। कुल 44 गांवों और 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। शिविरों में सुबह सात बजे से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए।

गांवों में बने सभी केंद्रों पर युवाओं की भागीदारी अच्छी रही। खराब मौसम के कारण महिलाओं-बुजुर्गों को पहुंचने में दिक्कत हुई। जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी टीकाकरण हुआ। यहां खास भीड़ नजर नहीं आई। सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि माह में अब दो बार महाभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को निर्धारित लक्ष्य 50000 के सापेक्ष 18761 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सभी कोविड नियमों का अनुपालन जरूर करें। बारिश के चलते अपेक्षित टीकाकरण नहीं हो सका।

------------

83 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण : महाभियान के तहत 18 से 44 वर्ष वालों में 14261 को टीका लगाया गया। 45 से अधिक उम्र वालों में 3150 के साथ 1050 को दूसरी डोज दी गई। अभिभावक केंद्र पर 200 और महिला स्पेशल केंद्रों पर 100 को टीका लगाया गया।

नहीं मिला संक्रमित : शुक्रवार को कोई संक्रमित नहीं मिला और न ही कोई स्वस्थ हुआ। अब जिले में कुल तीन सक्रिय केस हैं। सभी मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

चिकित्सकों की टीम लगातार संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सजग कर रही है।

chat bot
आपका साथी