खिली चटख धूप से मौसम का मिजाज तल्ख

मौसम के मिजाज में इन दिनों काफी उठा-पटक चल रही है। मानसूनी बारिश भी ज्यादा न होने से किसान परेशान हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:28 PM (IST)
खिली चटख धूप से मौसम का मिजाज तल्ख
खिली चटख धूप से मौसम का मिजाज तल्ख

अंबेडकरनगर: मौसम के मिजाज में इन दिनों काफी उठा-पटक चल रही है। मानसूनी बारिश भी ज्यादा असरदार नहीं दिख रही है। ऐसे में बरसात के बाद खिलने वाली चटख धूप से उमस ने परेशान कर दिया है। तापमान में उतार-चढ़ाव से संक्रामक रोगों ने पांव पसार लिया है। बीते दो दिनों से कुछ ऐसे ही हालात बने हैं।

सुबह और शाम को मौसम नरम रहता है। वहीं दोपहर में भीषण उमस बर्दाश्त करना कठिन हो गया है। हालांकि हवा चलने से गर्मी से राहत है। रविवार को जिले का तापमान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश के शुरू होने का अनुमान लगाया है।

किसान दिखे परेशान: बारिश के थमने से ज्यादा चटख धूप देखकर किसान परेशान होने लगे हैं। रोपाई के बाद खेत में नमी बनाए रखने के लिए सिचाई की जरूरत पड़ने लगी है। महज दो दिन में ही तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि आगामी दिनों में लगातार वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। यह किसानों को राहत देने वाला है।

संक्रामक रोग बढ़े: मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रामक रोग भी बढ़े हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सरकारी और निजी अस्पताल में ऐसे मरीज आने लगे हैं। बड़ों से लेकर बच्चों इससे काफी संख्या में ग्रसित हैं। चिकित्सक समुचित देखभाल के साथ सफाई रखने की सलाह दी है। उपचार में सावधानी के साथ जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों को अविलंब दिखाने को कहा है।

chat bot
आपका साथी