नमो दैव्ये : लाकडाउन में वर्दी के सितारों की चमक रखी बरकरार

नारी वह शक्ति है जो किसी मुश्किल से हार नहीं मानती बल्कि ऐसे वक्त में वह अपनों के लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय की भी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:34 PM (IST)
नमो दैव्ये : लाकडाउन में वर्दी के सितारों की चमक रखी बरकरार
नमो दैव्ये : लाकडाउन में वर्दी के सितारों की चमक रखी बरकरार

रणविजय यादव , अंबेडकरनगर : नारी वह शक्ति है, जो किसी मुश्किल से हार नहीं मानती, बल्कि ऐसे वक्त में वह अपनों के लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय की भी है। इन्होंने लाकडाउन में अपनी वर्दी के सितारों की चमक बरकरार रखी। प्रियंका बताती हैं कि पिता पुलिस में थे, इसलिए बचपन से ही पुलिस में जाकर दबे कुचले लोगों की सेवा करने की भावना मन में थी। वर्ष 2012 में पुलिस की वर्दी मिली तो इसके सितारों की चमक और तेज करने की ख्वाहिश मन में जगी। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान अयोध्या जनपद के महिला थाने में थानाध्यक्ष के रूप में तैनात थीं। उस दौरान ऐसी प्रवासी महिलाएं जिले में पहुंची, जो प्रसव पीड़ा से जूझ रही थीं। इनको महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी कोरोना जांच करवाने के साथ सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रियंका बताती हैं कि इतना मुश्किल दौर उन्होंने कभी नहीं देखा था। ट्रेन एवं बस सेवाएं बंद थीं। लाखों मजदूर जो पैदल अपने घरों की ओर निकले पड़े थे, वो लगातार चल रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी इनमें शामिल थीं। उनके सामने प्रवासियों के ऐसे ²श्य आए, जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। भूखे प्रवासियों को नाश्ते का डिब्बा और पानी वितरित करने के अलावा स्क्रीनिग कराने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। स्वास्थ्य विपदा का ऐसा भयावह ²श्य देख आंखों से खुद-ब-खुद आंसू छलक जा रहे थे। अगस्त 2020 में अंबेडकरनगर में महिला थाने की कमान मिली तो यहां भी कोरोना से दो दो हाथ करने के लिए अपनी बटालियन के साथ जुट गईं।

--------

सिपाहियों से बनवाए मास्क: कोराना संक्रमण काल में जब मास्क की कमी आई तो खुद मोर्चा संभाला। ड्यूटी करने के बाद छुट्टी के समय थाने में तैनात महिला आरक्षियों की मदद से दो हजार मास्क बनवाकर जरूरतमंदों को वितरित कराया। इस पहल पर अधिकारियों ने इनकी पीठ भी थपथपाई। जनता ने भी इस कदम की खूब सराहना की।

chat bot
आपका साथी