मदरसा शिक्षकों का जल्द मिले बकाया मानदेय

अंबेडकरनगर : मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए। शिक्षक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:44 PM (IST)
मदरसा शिक्षकों का जल्द मिले बकाया मानदेय
मदरसा शिक्षकों का जल्द मिले बकाया मानदेय

अंबेडकरनगर : मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए। शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाए। उक्त बातें मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों का अंशदान मानदेय प्रतिमाह दिया जाए। महंगाई के हिसाब से इनके भी मानदेय में बढ़ोतरी किया जाए। इसके अलावा मदरसों में भी कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य किया जाए और कंप्यूटरसेट की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को मानदेय न मिलने की वजह से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। लोगों को काम करने के बावजूद भी उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। सरकार के इस रवैया से शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर मोहम्मद अशरफ, रफीक आलम, इकबाल खान, मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी