महाराजा सुहेलदेव के किले को मुक्त कराने पहुंचेंगे एक लाख राजभर

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लोगों को अपने पाले में करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM (IST)
महाराजा सुहेलदेव के किले को मुक्त कराने पहुंचेंगे एक लाख राजभर
महाराजा सुहेलदेव के किले को मुक्त कराने पहुंचेंगे एक लाख राजभर

अंबेडकरनगर: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लोगों को अपने पाले में करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। हर कोई अपने तरीके से जातीय समीकरण साधने में जुटा है। भारशिव सेना भी इसमें कूद पड़ी है। जलालपुर तहसील में सुरहुरपुर स्थित महाराजा सुहेलदेव के किले को खाली कराने के बहाने राजभरों को एकजुट करने का महाभियान शुरू किया गया है। रविवार 28 नवंबर से शुरू संकल्प यात्रा 15 दिसंबर तक सभी राजभर बहुल जिलों से होकर गुजरेगी। 15 दिसंबर को यहां महाराज सुहेलदेव के किले पर एक लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह होंगे।

रविवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारशिव सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अरविद पांडेय, एमवी राजभर व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनंदन राजभर ने कहा कि सपा व कांग्रेस की तुष्टीकरण नीतियों के चलते महानायक सुहेलदेव की जन्मभूमि पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसकी मुक्ति के लिए राजभर समाज लगातार आंदोलन कर रहा है, लेकिन पूर्व की सरकारों ने आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाकर उनकी जुबान बंद करवा दी। अब 15 दिसंबर को सुरहुरपुर किले पर एक लाख से अधिक राजभर इकट्ठा होकर इसे मुक्त कराने को हुंकार भरेंगे। अरविद पांडेय ने बताया कि इससे पहले गांव-गांव महाराजा सुहेलदेव जन्मभूमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसमें अलग-अलग टीमें लोगों को महाराजा के गौरवशाली इतिहास और उनके पराक्रमों के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी