प्रदर्शनी के विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत

अंबेडकरनगर : राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में 46वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान, गणित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM (IST)
प्रदर्शनी के विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत
प्रदर्शनी के विजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृत

अंबेडकरनगर : राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में 46वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण जनपदीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में तीन कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्वत के संयोजकत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्रों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक साधन मुख्य विषय के अंतर्गत छह उप विषयों कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार तथा गणितीय प्रतिरूपण पर आधारित मॉडलों के मूल्यांकन किए गए। सात स्तरों पर किए गए मूल्यांकन के बाद बालिका इंटर कॉलेज बेगीकोल के प्रियांशु ¨सह की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर एसबी इंटर कॉलेज बसखारी के आदेश गुप्ता रहे और तीसरा स्थान राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रद्युम्न को प्राप्त हुआ। कूल्यांकनकर्ता के रूप में अनिल कुमार, आशुतोष ¨सह व रिजवान अकबर रहे। प्रथम, द्यितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत किया गया। विजयी प्रतिभागियों द्वारा पांच, छह व सात दिसंबर को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाना है। इस मौके पर राम अजोर मौर्य, अनिल कुमार ¨सह, शीला वर्मा, उजमा नाजली व संध्या पांडेय मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी