कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन

आलापुर (अंबेडकरनगर) : गिरती कानून व्यवस्था व अकारण पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 10:55 PM (IST)
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा का प्रदर्शन

आलापुर (अंबेडकरनगर) : गिरती कानून व्यवस्था व अकारण पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में सपा ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई सरकार अब पुलिस के जरिए लोगों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी यादव की अगुवाई तथा जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बब्लू की अध्यक्षता में युवजन सभा के प्रदेश सचिव संदीप ¨सह सनी, रवींद्र यादव, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव, वीरेंद्र तिवारी, मनोज यादव, सुनील यादव, राम अचल यादव, राजन कन्नौजिया, विश्वनाथ यादव सहित दर्जनों लोगों ने तहसील में नारेबाजी की तथा एसडीएम हरीराम को ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में थाना जहांगीरगंज के गांवों में भैंस चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और गेहूं खरीद क्रय केंद्रों पर बिचौलियों पर लगाम लगाने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी