भाजपा सरकार में देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं : राममूर्ति वर्मा

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के गौसपुर वार्ड में सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांटकर नागरिकों को जागरूक किया। यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने झंडा दिखाकर किया.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:10 AM (IST)
भाजपा सरकार में देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं : राममूर्ति वर्मा
भाजपा सरकार में देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं : राममूर्ति वर्मा

अंबेडकरनगर : अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के गौसपुर वार्ड में सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांटकर नागरिकों को जागरूक किया। यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने झंडा दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा सरकार किसानों की आय दोगुनी और करोड़ों युवाओं को नौकरी देने चली थी, लेकिन बेसहारा जानवर और नीलगाय से फसल बर्बाद करा रही है। युवाओं को नौकरी देने के बजाय पहले पकौड़ी बेचने फिर आत्मनिर्भर होने की सलाह दे रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान पर पहुंच गई हैं। प्रवासी श्रमिकों के साथ जिस तरह का बर्ताव केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने किया है उससे सभी अवगत हैं। देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं हैं। पूर्व जिला प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, युवा नेता आनंद वर्मा, दिनेश कन्नौजिया, अजय वर्मा, सिकंदर वर्मा, मनोज यादव, ज्ञान प्रकाश, राकेश कनौजिया, अजीत वर्मा, अरूण वर्मा आदि ने गौसपुर, ऊंचेगांव, मखदूमपुर, बरवां बैरमपुर आदि मुहल्लों में साइकिल चलाते हुए लोगों को पत्रक बांटा।

--------------इनसेट--------------

जिला अस्पताल में 47 ने किया रक्तदान :

अंबेडकरनगर : जिला चिकित्सालय में 47 समाजवादी कार्यकर्ताओं रक्तदान किया। यह कार्यक्रम देश के शहीदों एवं कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया गया। रक्तदान लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष राम शकल यादव, विशाल वर्मा, महेंद्र यादव, अंशू बग्गा, प्रधान संघ अध्यक्ष सुभाष यादव, सर्वेश यादव, दिलीप, सूरज, छात्र नेता अखिलेश मुखिया, सप्रिय गोयल आदि ने रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी