न्यायालय कर्मी की हत्या में शामिल दो और गिरफ्तार

मुख्य आरोपित के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपित और उसके साथी को पहले ही जेल भेज चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:34 PM (IST)
न्यायालय कर्मी की हत्या में शामिल दो और गिरफ्तार
न्यायालय कर्मी की हत्या में शामिल दो और गिरफ्तार

अंबेडकरनगर: न्यायालय कर्मी संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपित के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपित और उसके साथी को पहले ही जेल भेज चुकी है। हत्या में शामिल दो आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं। घटना में शामिल स्कार्पियो को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है।

अकबरपुर कोतवाली के बरवां नासिरपुर के न्यायालयकर्मी संजय वर्मा का शव गत दो नवंबर को टांडा कोतवाली के पुंथर गांव के निकट हाईवे पर मिला था। पिता ने मुख्य आरोपित सम्मनपुर थाने के बलुआ बहादुरपुर के प्रवीण कुमार पटेल को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रवीण कुमार पटेल व बसखारी थाने के अमिया बाभनपुर के उसके साथी अजीत कुमार वर्मा को जेल भेजा था। पुलिस ने मुख्य आरोपित के भाई पवन कुमार तथा सम्मनपुर थाने के भरहुआ के अनुपम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने दोनों आरोपितों के जेल भेजने की पुष्टि की है।

घर में घुसकर सगे भाइयों को पीटा, चार नामजद

अंबेडकरनगर: मेड़ के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने में सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हंसवर थाने के एकडल्ला गांव के राम नरायन गुप्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के सीताराम की खेत की टूटी मेड़ को लेकर लालजी यादव, गंगाराम यादव, शिवकुमार, गिरजेश लाठी-डंडा लेकर घर के पास पहुंचे।

जान बचाने के लिए वह अपने भाई राजेश गुप्त के साथ घर में भागे। घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। शरीर में काफी चोट आई है। पुलिस ने मेडिकल कराकर चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

दबंगों ने शिकायतकर्ता को पीटा, धमकी

अंबेडकरनगर: राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के स्थलीय निरीक्षण के समय दबंगों ने शिकायतकर्ता की जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

अलीगंज थाने के कश्मीरिया के सीताराम ने तालाब भूमि व सरकारी संपत्ति के संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। इसी समय राजवीर यादव उर्फ सौरभ यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, चंद्र प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव ने सीताराम की पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी