प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, पैदल मार्च कर जताया विरोध

बुनकर समस्या महंगाई व बेकाबू अपराध के खिलाफ मोहम्मद एबाद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे सपाई.टांडा से कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा सात सूत्री ज्ञापन.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:35 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:35 AM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, पैदल मार्च कर जताया विरोध
प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, पैदल मार्च कर जताया विरोध

अंबेडकरनगर : पिछले कई दिनों से टांडा में जमे मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद के नेतृत्व में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। टांडा के सालारगढ़ से निकली पैदल यात्रा का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान मोहम्मद एबाद ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में आए दिन वृद्धि से महंगाई तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था भी फेल है। अपराधियों को जेल भेजने का दंभ भरने वाली सरकार के लिए कानपुर प्रकरण बड़ी चुनौती है। कहा कि इस सरकार में बुनकर पेशा से जुड़े लोग भी परेशान हैं। पहले उन्हें फ्लैट रेट पर बिजली मिलती थी, लेकिन अब उसे मीटर रीडिग से जोड़ दिया गया है। इससे बुनकरों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है और वे हड़ताल पर हैं। इसलिए यह निर्णय तत्काल वापस लिया जाए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को सौंपा गया। पैदल मार्च में संदीप वर्मा, फैजान अहमद, मोहम्मद शाद सिद्दीकी,महेंद्र यादव, हरिकेश यादव, आलम जैदी, शीबू जैदी, मेराज समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

नैतिक जिम्मेदारी ले इस्तीफा दें योगी : हीरालाल यादव

सपा एमएलसी हीरालाल यादव ने कानपुर प्रकरण में पुलिस कर्मियों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निदा की है। साथ ही उनके वीरगति को प्राप्त होने पर नमन करते हुए कहा कि यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है। आजाद भारत में यूपी के इतिहास में यह पहला मौका जिसमें अपराधियों ने इस तरह पुलिस पर हमला किया है। सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है।इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दे देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी