थाना परिसर में चला सफाई अभियान

रविवार को महरुआ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर समेत असलहों व कार्यालयों की साफ-सफाई की। थाना परिसर में लगे वृक्षों की निराई गुड़ाई व सिचाई की गई। थाना परिसर में महीनों से उगी झाड़ियों घास फूस को साफ कर झाड़ू लगाया। इसके बाद सरकारी शस्त्रों की भी सफाई की। कार्यालय के कर्मियों ने आलमारियों अभिलेखों उपकरणों की साफ की। थानाध्यक्ष शंभूनाथ उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव तारा सिंह राधेश्याम त्रिपाठी लल्लन यादव तथा आरक्षी सरफराज अली प्रदीप कुमार मौर्य मुलायम यादव अरविद कुमार यादव पंकज कुमार रवि सिंह आदि शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:12 AM (IST)
थाना परिसर में चला सफाई अभियान
थाना परिसर में चला सफाई अभियान

अंबेडकरनगर : रविवार को महरुआ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर समेत असलहों व कार्यालयों की साफ-सफाई की। थाना परिसर में लगे वृक्षों की निराई, गुड़ाई व सिचाई की गई। थाना परिसर में महीनों से उगी झाड़ियों, घास फूस को साफ कर झाड़ू लगाया। इसके बाद सरकारी शस्त्रों की भी सफाई की। कार्यालय के कर्मियों ने आलमारियों, अभिलेखों, उपकरणों की साफ की। थानाध्यक्ष शंभूनाथ, उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, तारा सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, लल्लन यादव तथा आरक्षी सरफराज अली, प्रदीप कुमार मौर्य, मुलायम यादव, अरविद कुमार यादव, पंकज कुमार, रवि सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी