रैन बसेरे में सन्नाटा, फुटपाथ पर डेरा

संसू, अंबेडकरनगर : बेघर लोगों को ठंड से बचाव के लिए पालिका प्रशासन ने आनन-फानन में अस्थ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Dec 2017 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 19 Dec 2017 12:11 AM (IST)
रैन बसेरे में सन्नाटा, फुटपाथ पर डेरा
रैन बसेरे में सन्नाटा, फुटपाथ पर डेरा

संसू, अंबेडकरनगर : बेघर लोगों को ठंड से बचाव के लिए पालिका प्रशासन ने आनन-फानन में अस्थायी रैन बसेरे को निर्माण करवा दिया। लेकिन रैन बसेरे में अलाव समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं हो सकी। ऐसे में रैन बसेरा में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन की खानापूर्ति एवं लापरवाही के कारण लोगों को व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नतीजतन लोगों को भीषण ठंड में फुटपाथ पर ¨जदगी गुजारने को विवश होना पड़ रहा है।

ठंड के मौसम में बेघर लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन एवं पालिका के द्वारा प्रत्येक वर्ष राहत की पहल की जाती है। जिसके तहत कंबल वितरण, अलाव व्यवस्था के साथ ही अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। जिससे बेघर लोगों को रात में ठंड से बचाव के लिए छत मिल सके। पालिका प्रशासन नगर के बीएन इंटर कॉलेज एवं रेलवे क्रास्िग अकबरपुर के समीप अस्थायी रैन बसेरा बनाता है। लेकिन इस बार पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण रेन बसेने को निर्माण समय से नहीं हो सका। जागरण में समाचार के प्रकाशन के उपरांत हरकत में आए पालिका प्रशासन ने आनन-फानन में उक्त स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था टेंट लगाकर कर दी, लेकिन कपड़े से बने रैन बसेरे में अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। साथ ही लोगों को रात गुजारने के लिए महज एक दरी जमीन पर डाल दी गई है। ऐसे में लोगों को ठंड से किस तरह राहत मिलेगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण बेघर लोग रैन बसेरे की ओर रुख तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बेघर एवं निराश्रित लोगों को भीषण ठंड में फुटपाथ एवं सड़कों के किनारे ¨जदगी गुजारने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं राहगीर भी ठंड से बचाव के लिए सड़कों के किनारे दुकानदारों के द्वारा जलाए गए अलाव का सहारा लेने को विवश हो रहे हैं। नगर स्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं शहजादपुर कस्बे में सड़कों के किनारे लोगों को ठंड में ठिठुरते रात में देखा जा सकता है।

-----------------रजाई न अलाव बस टेंटनुमा पंडाल-

अंबेडकरनगर : नगर में बने अस्थायी रैन बसेरे में पालिका प्रशासन की ओर से अलाव एवं रजाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे लोग रात में ठंड से बचाव के लिए वहां पहुंच राहत महसूस कर सके, लेकिन पालिका प्रशासन महज एक कपड़े के टेंटनुमा पंडाल को तैयार कर अपने कर्तव्यों की पूरा करने का दावा कर रहा है। ऐसे में वहां जाने वाले लोगों को ठंड क साथ ही ठंडी हवाओं की मार झेलनी पड़ सकती है।

-नगर के दो स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनवाया गया है। जिसमें लोगों को रात में रुकने की सुविधा मिलेगी। जल्द ही अलाव समेत अन्य सुविधाओं को पूरा कर दिया जाएगा। इस बाबत पालिका कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।

सरिता गुप्ता

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर

chat bot
आपका साथी