मौसम लेने लगा करवट, दोपहर बाद हुई बारिश

दो दिनों से मौसम का रंग-ढंग तेजी से बदल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:54 PM (IST)
मौसम लेने लगा करवट, दोपहर बाद हुई बारिश
मौसम लेने लगा करवट, दोपहर बाद हुई बारिश

अंबेडकरनगर : दो दिनों से मौसम का रंग-ढंग तेजी से बदल रहा है। सोमवार सुबह से काले बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी और उमस तेज थी। मंगलवार सुबह भी यही हालात रहे। दोपहर होते-होते एकाएक गरजना के साथ काले मेघ बरसने लगे। रिमझिम व तेज बारिश का सिलसिला घंटेभर से ऊपर चला। मौसम विभाग ने इसे मुंबई एवं गुजरात में आए समुद्री तूफान टाकटे का असर बताया है। हालांकि बरसात व हवा की गति धीमी रहने से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। अलबत्ता भीषण गर्मी से जनजीवन ने राहत महसूस की है। जिले का तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दिनों में काले बादलों की आवाजाही लगे रहने का अनुमान लगाया गया है। फसलों को हुआ फायदा : तपती धूप से खेतों में फसलों को सिचाई की जरूरत के वक्त हुई बरसात से किसानों को खूब फायदा हुआ है। नगदी फसल गन्ना व मेंथा की सिचाई के लिए पानी मिल गया है। सब्जी की फसलों के अलावा आम की फसल को भी फायदा हुआ है। बारिश का पानी आम को पकाने में मददगार होगा। बारिश से ठप हुई गेहूं की खरीद मालीपुर : अचानक हुई बरसात से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी ठप हो गई। किसान केंद्रों पर खड़ी ट्रालियों को पालिथीन, त्रिपाल आदि से ढंक अपने गेहूं को भीगने से बचाने में जुटे रहे। रिमझिम बरसात से मुख्य मार्गों पर कीचड़ युक्त मिट्टी जमा हो गई। आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शादी-विवाह व अन्य आयोजनों के लिए लगाए गए टेंट आदि भीग गए। इससे आयोजन फीका पड़ गया।

chat bot
आपका साथी