लॉकडाउन की उपलब्धि को अनलॉक में रौंद रही मनमानी

महामारी से बेफिक्र लोग दिखावटी करते सुरक्षा मानकों का पालन.चेकिग को देखकर लगाते मास्क एवं हेलमेट शारीरिक दूरी गायब.

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:29 AM (IST)
लॉकडाउन की उपलब्धि को अनलॉक में रौंद रही मनमानी
लॉकडाउन की उपलब्धि को अनलॉक में रौंद रही मनमानी

अंबेडकरनगर : कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूक लोगों एवं सरकारी की कोशिशों पर तमाम लोग पानी फेरते नजर आते हैं। लॉकडाउन से संक्रमण को रोकने में मिली उपलब्धि को अनलॉक में मनमानी रौंदती दिखी। हालात ऐसे रहने पर कोरोना के खिलाफ जंग लंबी और नुकसान देने वाली बन सकती है। पिछले 55 घंटे पाबंदी में बिताने के बाद सोमवार को फिर से सड़क पर सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ती दिखीं। मनमानी से बेफिक्र लोग दिखावट के लिए चेकिग देखकर हेलमेट व मास्क लगाते है। इस दौरान भी शारीरिक दूरी का पालन गायब नजर आया। जिला मुख्यालय से ग्रामीणांचल तक लोग महामारी के खतरे से अधिक कानूनी कार्रवाई से डरते हैं। अनलॉक में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने के बजाए मनमानी बयां करती है। सरकार और प्रशासन की ओर से संक्रमण फैलने से रोकने व जीविका की व्यवस्था को गतिमान रखने के लिए पाबंदियों के बीच अनलॉक की सुविधा दी हैं। क्षमता से ज्यादा लोगों के वाहनों पर सवार दिखने पर भी कुछेक को रोकने तक पुलिस सीमित रही। तहसील तिराहे पर मुस्तैद पुलिस कर्मी लोगों को सुरक्षा मानकों का पालन करने को आगाह करते दिखे, लेकिन यहां लोग बहानेबाजी कर भागने की जुगत लगाते रहे। यही हाल पटेल नगर तिराहे और यादवनगर तिराहे पर रहा। खैर बहाना बना पुलिस की कार्रवाई से बच सकते हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण से नहीं। मनमानी करने वाले ऐसे लोग जागरूक एवं सुरक्षित लोगों के अलावा अपनों की जान जोखिम में डाल सकते हैं।

---------------

संक्रमण रोकने के लिए अनलॉक में भी सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। तमाम पाबंदियों के साथ नियमों का पालन करने के लिए आदेश जारी है। इसका उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

डॉ. पंकज वर्मा, एडीएम

chat bot
आपका साथी