क्रिटिकल मतदेय स्थलों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

देते रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय व एएसपी अशोक कुमार राय ने ब्लॉक जलालपुर के कई बूथों को पहुंचकर देखा। सेठाकला प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ 14

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 10:02 PM (IST)
क्रिटिकल मतदेय स्थलों पर रहेगी विशेष सुरक्षा
क्रिटिकल मतदेय स्थलों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

अंबेडकरनगर : लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेश कुमार व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने शनिवार को टांडा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदेय स्थलों का दौरा कर वहां की समस्याएं जानीं। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत में भरोसा दिलाया कि मतदान निष्पक्ष होकर बिना किसी भय के करें। प्रशासन द्वारा कदम-कदम पर साथ दिया जाएगा। ऐसे बूथों पर सुरक्षाबलों का विशेष पहरा रहेगा। किसी भी दशा में चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के मंसूबे सफल नहीं होंगे। अधिकारी द्वय ने आमजन का आह्वान किया कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। टांडा संवादसूत्र के अनुसार बूथों के रखरखाव व मई माह में चुनाव की गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अच्छी व्यवस्था किए जाने निर्देश डीएम ने दौरे के क्रम में दिया। जिलाधिकारी सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र ने स्थानीय प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ नगर के क्रिटिकल मतदेय स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। नगर के एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या सकरावल, प्राथमिक विद्यालय (बालक) सकरावल, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकरावल, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कौमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रिटिकल मतदेय स्थलों में शुमार किए गए हैं। सकरावल में नौ मतदान केंद्र, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नौ तथा कौमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आशंका है कि एक ही परिसर में अधिक मतदान केंद्र होने के कारण गड़बड़ी हो सकती है। मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में लोकसभा चुनाव में बवाल होने के कारण पुनर्मतदन भी हो चुका है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एसडीएम महेंद्र पाल सिंह, सीओ केके मिश्र के साथ सकरावल, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कौमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर जायजा लिया। लोगो ने बताया कि कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रिटिकल मतदेय स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोई समस्या नहीं है। कोतवाल रामलखन पटेल उपस्थित रहे।

----------

-बूथ वाले स्कूल में बिजली कनेक्शन कराने का निर्देश

जलालपुर : अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय व एएसपी अशोक कुमार राय ने ब्लॉक जलालपुर के कई बूथों को पहुंचकर देखा। सेंठाकला प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ 148 व 149 का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय में बिजली कनेक्शन न होने पर अपर जिलाधिकारी ने बिजली कनेक्शन की तत्काल व्यवस्था के लिए एबीएसए को निर्देशित किया। चुनाव के समय गर्मी का एहसास करते हुए उन्होंने बूथों की स्थिति बदलने का निर्देश तहसील प्रशासन को दिया। अधिकारी द्वय ने वाजिदपुर प्राथमिक विद्यालय में स्थापित तीन बूथों, नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में बने बूथों का भी जायजा लिया, जहां सब कुछ दुरुस्त पाए गए। निरीक्षण के उपरांत थाना परिसर में पत्रकारों से मुखातिब अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के बीच पवित्र होली व हजरत अली का जन्मदिन है। दोनों ही त्यौहार को भाईचारा के बीच मनाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शहर क्षेत्र अपना है गांव अपने हैं। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन सक्षम है। अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी देवीदयाल, सीओ अमर बहादुर, नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी