युवती को मारपीट कर घायल किया,मुकदमा दर्ज

राहे पर लगी मरकरी खोलकर ले जाने से मना करने पर युवती को अपशब्द कहते हुए दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना हंसवर क्षेत्र का है। वर्गी निजामपुर गांव के चौराहे पर रोशनी के लिए मरकरी लैंप लगा है। गांव के रहने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 10:32 PM (IST)
युवती को मारपीट कर घायल किया,मुकदमा दर्ज
युवती को मारपीट कर घायल किया,मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर : चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट खोलकर ले जाने से मना करने पर युवती को अपशब्द कहते हुए दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना हंसवर क्षेत्र का है। वर्गी निजामपुर गांव के चौराहे पर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट लगी है। गांव के रहने वाले मोनू और आनंद इसे खोल कर ले जाना चाहते थे। गांव निवासी रामजीत ने मना किया। इसके बाद बाजार चले गए। रामजीत की पुत्री अदिती घर पर थी। आरोप है मोनू और आनंद ने अदिती को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी