पुलिस कर्मियों ने सीखा खुद की सुरक्षा संग विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण

बिकरू कांड के बाद उन्नाव की घटना में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को लेकर बारीकियों से परिचित करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:07 PM (IST)
पुलिस कर्मियों ने सीखा खुद की सुरक्षा संग विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण
पुलिस कर्मियों ने सीखा खुद की सुरक्षा संग विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण

अंबेडकरनगर: बिकरू कांड के बाद उन्नाव की घटना में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को लेकर विभाग के सतर्कता की तस्वीर ने अधिकारियों को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को विवश कर दिया है। उपद्रव के दौरान उन्नाव में पुलिस कर्मियों के पास खुद की सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। इसे देखने के बाद पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कर्मियों की सुरक्षा और व्यवस्था को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलास्तर पर माकड्रिल कराई गई। इसमें सभी थानों में पुलिस कर्मियों को विषम परिस्थिति आने पर खुद को सुरक्षा इंतजामों से लैस करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का सबक सिखाया गया। कोतवाली अकबरपुर में कोतवाल अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने माकड्रिल किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि भीटी, महरुआ, अहिरौली, जलालपुर व कटका, सम्मनपुर, जैतपुर, बसखारी, जहांगीरगंज, अलीगंज, इब्राहिमपुर, राजेसुल्तानपुर, आलापुर, हंसवर आदि सभी थानों में पुलिसकर्मी सुबह माकड्रिल में शामिल हुए।

मालीपुर : माकड्रिल में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने हेल्मेट, बाड़ी प्रटेक्टर, लेग गार्ड, हाथ में डंडा व शीशे के प्लेट से अपनी सुरक्षा करते हुए दंगाइयों से निपटने का तरीका बताया। उपनिरीक्षक जंगेश हुसैन ने टियर गैस छोड़ने का तरीका बताया। इसके उपरांत पुलिसकर्मियों की दो टीम बनाकर माकड्रिल किया गया। उपनिरीक्षक प्रमोद खरवार, यशवंत सिंह, सिपाही अनिल सिंह, विवेक, राहुल आदि मौजूद रहे।

विद्युतनगर : टांडा कोतवाली पुलिस ने टीएनपीजी कालेज के मैदान में एंटी राइट मार्कड्रिल का प्रदर्शन कर सिपाहियों को प्रशिक्षित किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के साथ मार्कड्रिल किया गया। खुद बचाव के साथ दंगाइयों से निपटने व उन्हें भगाने व शांति व्यवस्था स्थापित करने के बाबत जानकारी दी गई। एसएसआई सर्वेंद्र अस्थाना, उपनिरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा, अब्दुल मोईद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी