धान कुटाई में 84 के सापेक्ष 17 मिलें पीसीएफ से संबद्ध

केंद्रों से खरीदे गए धान की कुटाई के लिए इस बार जिले की 84 राइस मिलों को अधिकृत किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:14 PM (IST)
धान कुटाई में 84 के सापेक्ष 17 मिलें पीसीएफ से संबद्ध
धान कुटाई में 84 के सापेक्ष 17 मिलें पीसीएफ से संबद्ध

अंबेडकरनगर : केंद्रों से खरीदे गए धान की कुटाई के लिए इस बार जिले की 84 राइस मिलों को संबद्ध किया जाएगा। अभी तक 17 मिलों को पीसीएफ ने संबद्ध किया है। शेष मिलों से संबद्धता की औपचारिकता चल रही है। इससे क्रयकेंद्रों पर धान खरीद तेज होने लगी है।

जिले में इस बार विभिन्न एजेंसियों के 67 क्रय केंद्र बने हैं। पिछले 23 दिन में 27 हजार क्विंटल धान खरीद हुई थी। वहीं इसके 10 दिन बाद ही खरीद बढ़कर करीब 60 हजार क्विंटल हो गई है। केंद्र प्रभारियों ने भी लक्ष्य पूरा करने में तेजी से कदम बढ़ाया है। राइस मिलर्स एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर गत माह आंदोलित था। किसान हित के मद्देनजर प्रशासन परेशान था, लेकिन लगातार वार्ता के क्रम में राइस मिलरों के साथ सामंजस्य बैठाने में प्रशासन सफल हो गया। अब अधिकांश राइस मिलरों ने काम करने में हामी भरी है। प्रशासन ने मिलों की संबद्धता शुरू कर दी है। पीसीएफ, मार्केटिग, यूपीएसएस व सप्लाई आदि एजेंसियों के जिले में 67 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के सबसे अधिक 35 केंद्र हैं। इन केंद्रों पर पहली नवंबर से औपचारिक रूप से खरीद शुरू की गई है। जिले को इस बार 15 लाख 84 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। खरीद के रफ्तार पकड़ने से केंद्रों पर डंप हुए धान की उठान राइस मिलों ने शुरू कर दी है। राइस मिलर संबद्धता के लिए राजी हो गए हैं। यहां 84 के सापेक्ष 27 मिलों की संबद्धता हो चुकी है। अन्य मिलों के संबद्धता की कार्रवाई चल रही है। शीघ्र मिलों की संबद्धता पूर्ण कर किसानों व केंद्र प्रभारियों की समस्या दूर कर दी जाएगी।

सुशील कुमार, प्रबंधक, पीसीएफ

chat bot
आपका साथी