टीका केंद्रों पर युवाओं की उमड़ी भीड़, आज लगेगी दूसरी डोज

कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को सात केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 10:11 PM (IST)
टीका केंद्रों पर युवाओं की उमड़ी भीड़, आज लगेगी दूसरी डोज
टीका केंद्रों पर युवाओं की उमड़ी भीड़, आज लगेगी दूसरी डोज

अंबेडकरनगर: कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को सात केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। युवाओं, महिलाओं की काफी भीड़ दिखी, लेकिन शारीरिक दूरी की शर्तें कदम दर कदम टूटती रहीं। जिला चिकित्सालय में दूसरे दिन भी वृद्धजनों, महिलाओं को कई घंटों तक लाइन लगानी पड़ी। नामित नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं करने पर केंद्रों पर और अधिक अव्यवस्था दिख रही है। जिला चिकित्सालय में कुल 1080 लोगों को टीका लगाया गया।

टीकाकरण केंद्रों में इजाफा नहीं होने से रोजाना धक्कामुक्की तक की नौबत आ रही है। शुक्रवार को महज सात केंद्र ही संचालित किए गए। सभी केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। 18 से 44 वर्ष के बीच के युवाओं की भागीदारी अच्छी दिख रही है। जिला अस्पताल में महिला केंद्र पर सुबह से ही लाइन लगी रही। पूरे जिले में निर्धारित लक्ष्य 8500 के सापेक्ष 9761 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि टीके की उपलब्धता को देखते हुए केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। इसलिए नए लोग पहली डोज लगवाने केंद्रों पर न जाएं। सात केंद्रों पर हुआ टीकाकरण : अभियान के तहत 18 से 44 वर्ष वालों में 6421 को टीका लगाया गया। 45 से अधिक उम्र वालों में 2128 के साथ 1212 को दूसरी डोज दी गई। अभिभावक केंद्र और महिला स्पेशल केंद्रों पर टीका नहीं लगाया गया। नहीं मिला संक्रमित : शुक्रवार को कोई भी नया संक्रमित नहीं मिला और न ही कोई स्वस्थ हुआ। जिले में कुल तीन सक्रिय केस हैं। एक मरीज होम आइसोलेशन में है, जबकि दो मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी