कार्यकर्ताओं के सबसे प्रिय नेता थे लालजी टंडन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की असामयिक निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। भाजपाइयों ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 10:14 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के सबसे प्रिय नेता थे लालजी टंडन
कार्यकर्ताओं के सबसे प्रिय नेता थे लालजी टंडन

अंबेडकरनगर : मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की असामयिक निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने बड़ेपुर जलालपुर में शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा लालजी टंडन कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। वह कार्यकर्ताओं के सबसे प्रिय नेता रहे हैं। कार्यकर्ता उन्हें अपना अभिभावक मानता था और उनके पास कार्यकर्ता जब भी गया है निराश नहीं लौटा है। उक्त संस्मरण को अश्रुपूरित नेत्रों से बताते हुए रामप्रकाश यादव भाव विभोर हो गए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, रामदरस उपाध्याय, मानिकचंद सोनी, संदीप अग्रहरि, रोहित चौधरी, रमापति उपाध्याय, बेचन पांडेय, गिरधारी निषाद, चंद्रभान गुप्त, अवनीश कुमार आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। इधर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। यहां वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. रजनीश सिंह समेत अन्य ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मालीपुर : राम जानकी मंदिर मालीपुर पर भाजपा नेता राजकरन निषाद की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजन कर उनके कार्योंको याद कर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में हरिदर्शन राजभर, रणंजय सिंह रवि, रणविजय सिंह, राकेश गुप्त, मयंक दुबे, रितेश्वर्य शर्मा, अंकित सिंह, राकेश पांडेय, राजितराम चौहान, तुलसी लाल यादव, शिव शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी