कृष्ण गोपाल अध्यक्ष तथा योगेंद्र महामंत्री निर्वाचित

अधिवक्ता संघ आलापुर के चुनाव में कृष्ण गोपाल मिश्र अध्यक्ष व योगेंद्र महामंत्री बनें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:58 PM (IST)
कृष्ण गोपाल अध्यक्ष तथा योगेंद्र महामंत्री निर्वाचित
कृष्ण गोपाल अध्यक्ष तथा योगेंद्र महामंत्री निर्वाचित

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : अधिवक्ता संघ आलापुर के चुनाव में कृष्ण गोपाल मिश्र अध्यक्ष व योगेंद्र यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। गहमागहमी के बीच अध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिए शुक्रवार को आलापुर तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यालय में मतदान कराया गया। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान के बाद चार राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता कृष्ण गोपाल मिश्र 74 मत पाकर विजयी रहे। महामंत्री पद पर 60 मत प्राप्त कर योगेंद्र यादव विजयी घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अभयराज दूसरे व राम प्रकाश तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव अधिकारियों अशोक मिश्र, अनिल श्रीवास्तव व यमुना प्रसाद ने विजेताओं की घोषणा कर उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। 154 मतों के सापेक्ष अध्यक्ष पद के लिए 153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महामंत्री पद पर सभी मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पूर्व अध्यक्ष अरुण चौबे, सुनीत द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, दिनेश सिंह, कंतराम प्रजापति, अजय सिंह, दुर्गेश यादव, राम अचल यादव आदि अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि बार की गरिमा के अनुरूप कार्य किए जाएंगे। अधिवक्ता हित को सर्वोपरि मानते हुए, उनके लिए जो सुगम हो ऐसी योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही बार की बैठकों में सभी मुद्दों पर विचार विमर्श कर ही निर्णय लिए जाएंगे।

-इन पदों पर निर्विरोध चुने गए : चुनावी प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरधारी तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर चतुर्वेदी, दिनेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव रत्नाकर मिश्र, राजीव कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी