योगी सरकार बना रही उत्तम प्रदेश : स्वामी प्रसाद मौर्य

नाचार्य पर मनमानी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य फर्जी तरीके से शिक्षक अभिभावक संघ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:13 AM (IST)
योगी सरकार बना रही उत्तम प्रदेश : स्वामी प्रसाद मौर्य
योगी सरकार बना रही उत्तम प्रदेश : स्वामी प्रसाद मौर्य

अंबेडकरनगर : जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह के समर्थन में ताबड़तोड़ सुरहुरपुर, सोनगांव, नत्थूपुर लौधना, मद्धूपुर, नेवादा में पांच सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीबों के विकास के प्रति समर्पित है। हर गरीब को पक्का, गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री देश ही नहीं विश्व महाशक्तियों के चहेते बने हुए हैं। प्रदेश की योगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित कर रही है। संचालन करते हुए केके मिश्र ने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया। जनसभा में डॉ. आनंद बहल, कृपाशंकर पांडेय, अमित कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान महेंद्र मौर्य, जटाशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।

------------

फोटो : 17 एएमबी 16-

जलालपुर के विकास के लिए बनाएं विधायक : सुभाष यदुवंश

अंबेडकरनगर : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने मलीपुर, भदोही, मठिया, जलालपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह के समर्थन में चौपाल व नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कहा विकास की राह खोज रहे जलालपुर के मतदाता क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा का प्रतिनिधि होना बहुत जरूरी है तभी क्षेत्र का विकास हो सकता है। कार्यक्रम प्रमुख प्रदेश मंत्री विकास बाबा, जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,पूर्व क्षेत्रीय मंत्री शुभम अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष दिनेश यादव, सर्वेश यादव, आलोक, मनोज यादव, अरुण यादव, घनश्याम, सुरेश यादव, अमरजीत यादव, प्रिस यादव आदि मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने की मुस्लिम समाज के साथ बैठक

अंबेडकरनगर : प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद व किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन मोहिउद्दीन अशरफ की मौजूदगी में मुस्लिम समाज के साथ बैठक की। इस दौरान आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा आमजन को मिल रही सुविधाओं से लोगों का विश्वास भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति बढ़ा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अहसन मीसम रजा, आफताब, अली अंसारी, जावेद मलिक, विशाल मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी