बाढ़ की चपेट में मांझा क्षेत्र, लोगों में दहशत

-पिछले 24 घंटे में ठहराव के बाद बढ़ा 11 सेंटीमीटर जलस्तर -आलापुर व टांडा तहसील क्षेत्र में दिखती बाढ़ की विभीषिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:08 AM (IST)
बाढ़ की चपेट में मांझा क्षेत्र, लोगों में दहशत
बाढ़ की चपेट में मांझा क्षेत्र, लोगों में दहशत

अंबेडकरनगर : खतरे के लाल निशान से 59 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची घाघरा नदी की उफनाती लहरों को देखकर तटीय इलाकों में बसे लोगों में खौफ है। सरकारी मशीनरी बाढ़ को देखते हुए चौकन्ना होने के साथ ही नाविकों को सजग करने में लगी है। राहत और बचाव का इंतजाम भी पूरा होने का दावा किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी समेत तहसील के अधिकारी और लेखपाल भी प्रभावित गांवों का जायजा लेने के साथ बाढ़ चौकियों के माध्यम से जलस्तर पर निगरानी बनाए हैं। टांडा संवादसूत्र के मुताबिक गत दिनों बाढ़ का पानी खतरे के निशान से नीचे आने व जलस्तर वापस लौटता देख ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटने लगे थे। अब दोबारा बाढ़ के आने पर जिदगी को सुरक्षित बचाने के लिए पशुओं के साथ राहत शिविरों की ओर जाने लगे है। घाघरा नदी का जलस्तर बीते बुधवार के सापेक्ष गुरुवार को 11 सेंटीमीटर का बढ़ा है। दोपहर तीन बजे रिकार्ड हुए जलस्तर में नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 59 सेंटीमीटर ऊपर 93.320 मीटर पर है। नदी के जल स्तर में पहले दो दिनों की वृद्धि से प्रभावित मांझा उल्टहवा गांव के बाबू राम का पूरा जालिम का पूरा दिलशेर का पूरा, सतरहवा पूरा के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की प्रधान दर्शना देवी ने बताया कि नदी की बाढ़ से और ग्रामीण प्रभावित हो गए हैं। सैकड़ों परिवारों के सामने भोजन बनाने खाने का संकट है। नदी की बाढ़ से नगर क्षेत्र भी प्रभावित होने लगा है। नगर पालिका कार्यालय के उत्तर राम नरेश कनौजिया की दीवार गिर कर जल धारा में समा गई। मेहनिया नेहरू नगर भी प्रभावित होने को है। आबादी की ओर पानी बढ़ रहा है।

---------------------

सुबह बारिश और दोपहर में खिली तेज धूप : गुरुवार की सुबह भी मौसम के मिजाज में उठापटक के साथ हुई। सुबह धूप छांव का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही चटख धूप खिली तो उमस ने पांव पसार लिया। इससे चिपचिपी गर्मी व उमस से जनजीवन बेहाल है। बारिश के बाद कीचड़ की समस्या बनी है। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में भी पानी भर गया है। जिले का तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में काले बादलों की आवाजाही के साथ रोजाना बारिश होने का अनुमान लगाया है।

chat bot
आपका साथी