एक अरब 22 करोड़ 48 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

अंबेडकरनगर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक अरब 22 करोड़ 48 लाख रुपये से जिले की पां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:18 AM (IST)
एक अरब 22 करोड़ 48 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
एक अरब 22 करोड़ 48 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

अंबेडकरनगर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक अरब 22 करोड़ 48 लाख रुपये से जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास की 159 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 61 करोड़ 88 लाख की लागत वाली 110 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 58 करोड़ 60 लाख रुपये की 49 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

विकास के लिए सौगातों की बारिश शुरू हुई तो सबसे अधिक कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता को लाभ मिला। यहां कटेहरी बाइपास, भीटी-गोसाईगंज और मिझौड़ा-महरुआ मार्ग चौड़ा करने की घोषणा के अलावा 51 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने में 226 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है। इसमें करीब 145 करोड़ की नवीन घोषणा है। इससे इतर 80 करोड़ 73 लाख रुपये की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। इसमें 27.35 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 53.38 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 12.70 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। इसमें 8.92 करोड़ की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3.78 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। अकबरपुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्र को बराबर तोहफा मिला। अकबरपुर में 11.59 करोड़ की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ। इसमें 10.71 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 88 लाख की छह परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। जलालपुर में 11.59 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ। इसमें 9.11 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 2.48 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। सबसे कम टांडा विधानसभा क्षेत्र में 5.87 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। इसमें 5.78 करोड़ की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं महज नौ लाख रुपये की एक परियोजना का शिलान्यास हुआ।

chat bot
आपका साथी