पर्ची न मिलने से किसानों की फसल चक्र बेपटरी

अंबेडकरनगर : पेड़ी गन्ने की अभी तक पर्ची न आने से किसानों की फसल चक्र बेपटरी हो गया। कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 09:35 PM (IST)
पर्ची न मिलने से किसानों की फसल चक्र बेपटरी
पर्ची न मिलने से किसानों की फसल चक्र बेपटरी

अंबेडकरनगर : पेड़ी गन्ने की अभी तक पर्ची न आने से किसानों की फसल चक्र बेपटरी हो गया। किसानों का गन्ना खरीदने के लिए गत साल चीनी मिल ससमय सर्वे कराकर नए गन्ना किसानों का गन्ना सर्वे कराकर सदस्य बनाती थी। इस वर्ष किसानों का गन्ना सर्वे से लेकर सदस्य बनाने का कार्य और पर्ची देने का कार्य गन्ना विभाग के जिम्मे चला गया। विभाग के सुस्त रवैये से गन्ना किसानों की सांसे अटक रही है। पुराने किसानों को जहां पर्ची देने में अनियमितता की जा रही है। किसानों की पेड़ी गन्ना अभी भी खेत में खड़े हैं, वहीं पर नए गन्ना किसानों का सर्वे होकर सदस्य की रसीद कटने के बावजूद भी अभी तक किसानों का यूनिक कोड नहीं मिल सका है। किसान अपने गन्ने का सर्वे भी ऑनलाइन नहीं देख पा रहा है। इस कारण गन्ना किसान अपने खेतों में खड़ा गन्ने की फसल देखकर ¨चतित हैं। जिला गन्ना विभाग के सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि नए गन्ना किसानों की सर्वे और सदस्यता शुल्क की फी¨डग की जा रही है। फरवरी माह से बोवारी गन्ने की खरीद के लिए पर्ची भी किसानों को दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी