बूथ अभिनंदन से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अंबेडकरनगर : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इन दिनों गांवों में डेरा डाले ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:53 PM (IST)
बूथ अभिनंदन से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
बूथ अभिनंदन से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अंबेडकरनगर : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इन दिनों गांवों में डेरा डाले है। पार्टी के निचले पायदान पर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही उनका फूल मालाओं से स्वागत कर उत्साह भरा जा रहा है। भाजपा बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत टांडा विधानसभा के बसखारी व टांडा पूर्वी मंडल में जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष आकाश वर्मा के साथ मसड़ा सेक्टर में महेंद्र प्रताप ¨सह, सदानंद निषाद, विजय नारायण आदि को पार्टी का पताका व माला पहनाया। टांडा पूर्वी में मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल मौर्य के साथ ओमप्रकाश राजभर, संजय गुप्त, रामप्रसाद, पवन ¨सह, राजेश, दिनेश राजभर, जियाराम राजभर राधेश्याम, आशाराम आदि का सम्मान किया।

जहांगीरगंज : मंडल जहांगीरगंज पश्चिमी के जैती सेक्टर प्रभारी व पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने रायपुर बेलवाडाड़ी, कोटिया अशरफपुर, जैती व करमनपुर के बूथ अध्यक्ष व समिति के सदस्यों का मंडल अध्यक्ष अर¨वद उपाध्याय की अध्यक्षता में अभिनंदन किया गया। रामनगर के मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता व अभिषेक निषाद के संचालन में बूथ विमावल व सेक्टर आरोपुर के बूथ आरिबपुर सारी (वीरनपुर) में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। किछौछा : शुक्लबाजार सेक्टर के बूथ रामडीह सराय, पड़डिया, गढा ग्राम सभा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने बूथ अध्यक्ष रामप्रसाद उपाध्याय, राहुल पांडेय, पवन जयसवाल, सुनीत विश्वकर्मा, भीम मौर्य व बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का आभिनंदन किया। सेक्टर संयोजक अच्छेलाल गुप्त, रमेश रावत, नरेंद्र यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे। अशरफपुर किछौछा के सरदारनगर में राम कुमार गुप्त ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। लल्लन सोनी, रोशनलाल, महेंद्र जयसवाल, रामबचन, सुभाष साहनी, परशुराम निषाद, अनिल गुप्त, रामसागर भारती बजरंगी निषाद, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी