दीपावली के शुभागमन पर निकायों में लगा विकास दीपोत्सव मेला

दीपोत्सव के शुभागमन पर नगरीय निकायों में भव्य मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:43 PM (IST)
दीपावली के शुभागमन पर निकायों में लगा विकास दीपोत्सव मेला
दीपावली के शुभागमन पर निकायों में लगा विकास दीपोत्सव मेला

अंबेडकरनगर: दीपोत्सव के शुभागमन पर नगरीय निकायों में भव्य मेले का आयोजन किया गया। यहां लगी दुकानें शरदऋतु के आगमन की आहट देने लगी हैं। अकबरपुर, जलालपुर और टांडा नगरपालिका मुख्यालयों पर लगा भव्य मेला दीपावली तक अनवरत चलता रहेगा। शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में इसका आयोजन किया जा रहा है।

नगरपालिका परिषद अकबरपुर के बीएन इंटर कालेज में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने विकास दीप उत्सव मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने स्टालों का जायजा लिया। कहा कि मेले में छोटे व्यवसायियों एवं पटरी दुकानदारों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार छोटे व्यापारियों के हितों के लिए रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध करा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशासन की उपलब्धियों व विधिक साक्षरता संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। यहां न्यायालय से संबंधित कार्य प्रणाली को प्रदर्शित किया गया। जिला सूचना विभाग ने शासन के साढ़े चार साल की उपलब्धियों का एलईडी स्क्रीन से प्रसारण किया। संबंधित विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर चेयरमैन सरिता गुप्त एवं जिला आईटी प्रमुख मनीष मिश्र आदि उपस्थित रहे।

नगरपालिका परिषद जलालपुर द्वारा नरेंद्र देव इंटर कालेज जलालपुर एवं नगर पालिका परिषद टांडा में हकीम क्लब चितौरा चौराहा टांडा के मैदान पर भव्य दीपावली मेले का आयोजन हुआ। जलालपुर में अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेले का शुभारंभ डा. रजनीश सिंह व राम प्रकाश यादव ने किया। इसमें कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें, स्टाल, खान-पान की वस्तुएं, शो, नुक्कड़ नाटक, झूले आदि लगाए गए हैं। मेले में प्रवेश मुफ्त है।

chat bot
आपका साथी