नाली विवाद में पड़ोसी को पीटा, मुकदमा दर्ज

र) बसखारी थाना क्षेत्र के हजियापुर में नाली विवाद में ईट व पत्थर से पड़ोसी एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। परिजनों ने घायल को तत्काल सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दंपती व बहू-बेटे के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने गाली गलौज तथा धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बसखारी थाना क्षेत्र के हजियापुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 10:55 PM (IST)
नाली विवाद में पड़ोसी को पीटा, मुकदमा दर्ज
नाली विवाद में पड़ोसी को पीटा, मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर : बसखारी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी निकलेश व पड़ोसी रामसेवक से नाली का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रामसेवक पुत्र सम्हारु तथा उनकी पत्नी धर्मा देवी, बेटा मिथुन व बहू रिका ने गाली देते हुए निकलेश के घर में घुस गए। विरोध पर आरोपी मारने पीटने लगे। शोर पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पिटाई से निकलेश का दाहिना पैर टूट गया है। घायल की पत्नी प्रमिला देवी ने देर शाम बसखारी थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी