तीन राज्यों में जीत से कांग्रेस में जश्न

अंबेडकरनगर : लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता के फैसले को सब को मानना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:43 PM (IST)
तीन राज्यों में जीत से कांग्रेस में जश्न
तीन राज्यों में जीत से कांग्रेस में जश्न

अंबेडकरनगर : लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता के फैसले को सब को मानना चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी ने तीन राज्य में जीत के जश्न के दौरान खुशी व्यक्त करते हुए कहीं। कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पांडेय ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है और सभी का विकास करना मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश सचिव रामकुमार पाल व अमित जयसवाल ने कहा कि यह चुनाव परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया कि सुबह से ही समस्त कांग्रेसजन की बढ़त से उत्साहित होकर पुरानी तहसील पर इकट्ठा होकर जश्न मनाने की तैयारी में लगे रहे। नतीजों के बाद ढोल-नगाड़े के साथ पटाखे फोड़ खुशी का इजहार किया। पीसीसी सदस्य सुनील मिश्र, बद्री नारायण शुक्ल, डॉ. विजय शंकर तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, सिराज फाजिल, रवीश शुक्ल, जयप्रकाश तिवारी, राजीव कसौधन, मुस्ताक, अंकुर तिवारी, अहमद हुसैन, राजेश यादव, विशाल ¨सह, उमापति वर्मा, विवेक यादव, एतबार हुसैन अक्कन, कृष्णावती निषाद आदि शामिल रहे।जलालपुर : नगर के कई स्थानों पर पटाखे कांग्रेसियों ने दागे एवं रामलीला मैदान के समीप जश्न के दौरान कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते कांग्रेस ¨जदाबाद व भाजपा का फ्राड नहीं चलेगा नारे लगाए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय वर्मा, आलोक पाठक, राजपत ¨सह, सुनील ¨सह, नजरे आलम आदि ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब देश में जनता कांग्रेस से उम्मीद लगाए है।

-----------------

फूट गया झूठ का गुब्बारा : सपा

सपा के पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, छात्रसभा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष डॉ. अभिषेक ¨सह ने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा की करारी हार से झूठ का गुब्बारा फूट गया है। कहा कि भाजपा के बड़े नेता अपने झूठे वादे से जनता को भ्रमित कर रहे थे। 2019 के पहले इस जनादेश से भाजपा को उसकी करनी का फल मिलने लगा है। आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को और भुगतना पड़ेगा। --------------

-कार्यकर्ताओं का कम नहीं हुआ मनोबल : मोदनवाल-भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम में हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन इन परिणामों से कार्यकर्ताओं के मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कार्यकर्ता 2019 के चुनाव में पूरे दमखम से काम करेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी