विवश होकर चीनी सैनिकों को हटना पड़ा पीछे : ब्रजेश पाठक

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली में बोले कानून मंत्री.कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तरक्की की राह पर देश.

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:21 AM (IST)
विवश होकर चीनी सैनिकों को हटना पड़ा पीछे : ब्रजेश पाठक
विवश होकर चीनी सैनिकों को हटना पड़ा पीछे : ब्रजेश पाठक

अंबेडकरनगर : जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली के मुख्य अतिथि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति समर्पण और भारतीय सैनिकों के पराक्रम के कारण चीन जैसे देश को भारत की सीमा से काफ़ी दूर हटने को मजबूर होना पड़ा। प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना महामारी के भयावह स्थिति को काबू में कर अमेरिका जैसे सुविधा संपन्न देश को पीछे कर रखा है। उन्होंने कहा देश को अखंड देखने की इच्छा शक्ति के साथ अपना बलिदान देने वाले जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री ने कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटा कर पूरा किया। श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता भी भाजपा की सरकार के प्रयास से ही हुआ है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा जनपद में संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर प्रयास कर अब तक की सबसे मजबूत संगठन बनाकर सभी विधानसभाओं में पार्टी का परचम लहराने का कार्य करेंगे। संचालन डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। डॉ. राजेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री रमापति मौर्य, रामप्रकाश यादव, शिवनायक वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, बच्चूलाल भारती, केके मिश्र, डॉ.रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, मीसम र•ा, सुंद्रावती राजभर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी