भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास

भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:19 PM (IST)
भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास
भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास

अंबेडकरनगर : भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। गुरुवार को टांडा में सम्मेलन के मुख्य अतिथि उन्नाव के विधायक पंबालाल दिवाकर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास है। भाजपा पिछड़ों व दलितों सहित सभी को साथ लेकर एक नए भारत का उदय कर रही है। घर-घर शौचालय, आवास, उज्जवला योजना, बीमारी के लिए गोल्डन कार्ड जैसी आवश्यक योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। अब धनराशि का बंदरबांट नहीं हो पाता है।

जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में सबका हित सुरक्षित है। टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में गांव-गरीब की चिता भाजपा सरकार कर रही है। हर गांव को सड़क से जोड़ने का अभियान आजादी के 70 सालों में पहली बार हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, डा. शिवपूजन वर्मा, डा. पीके त्रिपाठी, डा. योगेंद्र मिश्रा, बसंत लाल कनौजिया मौजूद रहे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जुटे भाजपाई गांव-गांव बांट रहे आमंत्रण पत्र

अंबेडकरनगर: जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 सितंबर को होने वाले भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि इसके मुख्य अतिथि बाराबंकी के रामनगर से विधायक शरद अवस्थी रहेंगे। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से इसमें भाग लेने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सदैव समाज का पथ प्रदर्शक रहा है और उसने राष्ट्र एवं चरित्र के निर्माण में अहम योगदान दिया है। अशोक कुमार उपाध्याय, संजीव मिश्र, हरिदर्शन राजभर, रणंजय सिंह, सुनील गुप्ता, राजाराम मौर्य, अनिल वर्मा ने बैरागल, सिकंदरपुर, खालिसपुर, नेमपुर, सलाहपुर, इटौरी, ताहापुर आदि गांवों का दौरा किया और प्रबुद्धजनों को आमंत्रण पत्र सौंपकर सम्मेलन में आने की अपील की।

chat bot
आपका साथी