चौपाल में जनता के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

अंबेडकरनगर : जलालपुर दक्षिणी मंडल के सहजीतपुर में भाजपा की चौपाल में ग्रामीणों से संवाद क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 11:17 PM (IST)
चौपाल में जनता के बीच बैठकर सुनी समस्याएं
चौपाल में जनता के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

अंबेडकरनगर : जलालपुर दक्षिणी मंडल के सहजीतपुर में भाजपा की चौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए मुख्य वक्ता त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री चार साल के कार्यकाल में बिना छुट्टी लिए जनता की सेवा कर रहे हैं। सरकार साफ नियत और सही विकास के संकल्प के मंत्र पर कार्य करते हुए आपके द्वार पर इसलिए आई है कि योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2022 तक देश के हर व्यक्ति को छत, पेयजल, शौचालय, गैस सिलेंडर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं अवश्य मिले। ग्रामीणों के बीच बैठकर बात करने से जनता ने पूरी निर्भीकता पूर्वक अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि जनता जिस तरह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से उम्मीद कर रही है इससे सिद्ध होता है कि सरकारें वास्तव में काम कर रही हैं क्योंकि लोग उसी से मांगते हैं जिससे उम्मीद होती है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है सभी मां-बेटियां सम्मान से जीवन जी रही हैं। थाना किसी संप्रदाय, वर्ग विशेष के क्षेत्रीय नेता नहीं चला रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं एवं योजनाओं से वंचित लोगों का विवरण नोट किया गया और उपस्थित अधिकारियों से इसके जल्द से जल्द निस्तारण के लिए कहा गया। कार्यक्रम संयोजक बृजेश ¨सह, हरिदर्शन, अर¨वद राजभर, विशाल त्रिपाठी, पंकज वर्मा, वीरेंद्रनाथ दुबे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी