भाजपा की गणित पंचायत चुनाव में पूरी तरह फेल

भियांव (अंबेडकरनगर) भाजपा की गणित जिला पंचायत के चुनाव में पूरी तरह फेल हो गई। मैदान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:58 PM (IST)
भाजपा की गणित पंचायत चुनाव में पूरी तरह फेल
भाजपा की गणित पंचायत चुनाव में पूरी तरह फेल

भियांव (अंबेडकरनगर) : भाजपा की गणित जिला पंचायत के चुनाव में पूरी तरह फेल हो गई। मैदान में उतरे भाजपा के सभी चारों उम्मीदवार चित हो गए। भाजपा की तरफ से आखिरी समय में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई थी। बावजूद इसके यहां पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका। दो-दो मंडल अध्यक्षों की हार यह साबित करती है कि अंदरखाने में सब कुछ ''ठीक'' नहीं चल रहा है।

भियांव पूर्वी से मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त यहां निर्दल डॉ. राधेश्याम यादव के हाथों पराजित हुए। उत्तरी से जैसराम निषाद को बसपा के माखनलाल निषाद ने पटखनी दी। यहां पार्टी का समर्थन मांग रहे विकास तिवारी का विरोध प्रत्याशी के लिए भारी पड़ गया। भियांव मध्य से प्रेमलता शुक्ला को बसपा की जूली सिंह ने हराया। पार्टी को यहां चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा। जूली सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता नीरज प्रताप सिंह की चाची हैं। भियांव दक्षिणी से मीना यादव विजयी हुईं। यहां उन्होंने बसपा समर्थित नवमी गौड़ को शिकस्त दी। मीना यादव निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव की पत्नी हैं। यहां भाजपा के नेवादा मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य की पत्नी शिवकुमारी चुनाव मैदान में थीं। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अंकुर सिंह का कहना है कि भाजपा द्वारा समर्थन की घोषणा में की गई देरी का खामियाजा उम्मीदवारों को भुगतना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में काफी मेहनत की। परिणाम पक्ष में नहीं आए हैं, कारणों पर जल्द ही समीक्षा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी