बार और बेंच के बीच संवाद आवश्यक : अभिषेक पाठक

बेंच को शीघ्र न्याय देने के लिए हमें प्रयास करना होगा। यह बातें नवागत उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा आप हमारा सहयोग करिए हम आपका सहयोग करेंगें। बार और बेंच न्याय के दो पहिए हैं। दोनों साथ-साथ चलेंगे तभी वादकारियों को न्याय मिल सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:12 AM (IST)
बार और बेंच के बीच संवाद आवश्यक : अभिषेक पाठक
बार और बेंच के बीच संवाद आवश्यक : अभिषेक पाठक

अंबेडकरनगर : बार और बेंच के सहयोग से ही वादकारियों को न्याय मिलता है। एक वादकारी जीवन भर मुकदमा लड़ता रहता है उसे न्याय नहीं मिलता तो न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाता है। बार और बेंच को शीघ्र न्याय देने के लिए हमें प्रयास करना होगा। यह बातें नवागत उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा आप हमारा सहयोग करिए हम आपका सहयोग करेंगें। बार और बेंच न्याय के दो पहिए हैं। दोनों साथ-साथ चलेंगे तभी वादकारियों को न्याय मिल सकेगा। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक को माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, शेर बहादुर सिंह, अवधेश नायक, अजय प्रताप श्रीवास्तव, राजेश सिंह, दिलीप मांझी ने स्वागत करते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी