सब्जी लेने निकले व्यक्ति का गला रेतकर शव सड़क किनारे फेंका

शव पर गले में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या गला काटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। परिवारजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:49 PM (IST)
सब्जी लेने निकले व्यक्ति का गला रेतकर शव सड़क किनारे फेंका
सब्जी लेने निकले व्यक्ति का गला रेतकर शव सड़क किनारे फेंका

अंबेडकरनगर: घर से सब्जी लेने गए एक व्यक्ति का शव शनिवार को अर्धनग्न अवस्था में साड़ी व मच्छरदानी में लिपटा सड़क किनारे मिला है। शव पर गले में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या गला काटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। परिवारजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीते शुक्रवार की शाम को जैतपुर थाने के पूराबलदही निवासी श्रीपत कटका थानाक्षेत्र के बाजार में सब्जी लेने गया था। रात में वह नहीं लौटा तो परिवारजन ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह श्रीपत का शव बशहा गांव के नजदीक सड़क किनारे मच्छरदानी व साड़ी में लिपटा मिला। गला कटा हुआ था। पैंट, शर्ट व मोबाइल आदि गायब था, जिसे पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की रही है। जल्द ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच जाएगी। चारपहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अंबेडकरनगर: चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टांडा कोतवाली के गौरा गूजर निवासी विनोद कुमार मौर्य शनिवार दोपहर कोरोना की वैक्सीन लगवाने गया था। अस्पताल में पत्नी को छोड़कर जरूरी कागज लेने के लिए बाइक से घर जा रहा था। लुंबिनी-वाराणसी हाईवे पर गांव के मोड़ के पास चारपहिया वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चारपहिया वाहन का टायर फटने से इसमें सवार सभी लोग भाग गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त

सम्मनपुर: बरियावन चौराहे पर शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जबकि बोलेरो में सवार लोग वाहन छोड़कर चले गए। बाजारवासियों ने बताया कि बोलेरो में चार लोग सवार थे, इन्हें मामूली चोट आई थी। बोलेरो किसकी है, यह अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ी है। इसमें अंग्रेजी शराब की खाली बोतल बरामद हुई है।

chat bot
आपका साथी