दामाद ने लाइसेंसी असलहे से की हर्ष फायरिग, ससुर घायल

जलालपुर थानाक्षेत्र के बलईपुर गांव में हुई घटना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:44 PM (IST)
दामाद ने लाइसेंसी असलहे से की हर्ष फायरिग, ससुर घायल
दामाद ने लाइसेंसी असलहे से की हर्ष फायरिग, ससुर घायल

अंबेडकरनगर : कटका थानाक्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिग में एक व्यक्ति गोली लगाने से घायल हुआ है। परिवारजनों ने उसे जलालपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है।

उक्त थानाक्षेत्र के बलईपुर गांव में अंकित पांडेय उर्फ डीएम की गुरुवार को तिलक था। घर में दूरदराज से रिश्तेदार पहुंचे थे। लड़की पक्ष का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे लड़की पक्ष वाले गांव पहुंचे। नाश्ता कराने के बाद तिलक कार्यक्रम शुरू हुआ।

तिलक समाप्त होने के बाद गाने की धुन पर दोनों पक्ष के लोग डांस करने लगे। इसी दौरान दामाद ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिग शुरू कर दी। असलहे से निकली एक गोली अंकित पांडेय के पिता की बांह को छूते हुए निकल गई। वह चीख कर वहीं गिर पड़े। चंद पलों में खुशी काफूर हो गई। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि हर्ष फायरिग की सूचना पर जब गांव का निरीक्षण किया गया तो परिजनों ने पटाखे से घायल होने की बात बताई है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हर्ष फायरिग कानून अपराध है। जांच कराकर दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

युवक की मौत, परिवारजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

अंबेडकरनगर : इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी देवमणि पांडेय उर्फ देवा पांडेय जो मुख्यालय के तमसा मार्ग पर रहते थे। गत बुधवार की रात लगभग 11 बजे इनको सांस लेने में परेशानी हुई। बताया गया कि बुखार से पहले ही पीड़ित थे। एंबुलेंस से जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां पर इनको बेड नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि बेड व समय पर मेडिकल ऑक्सीजन नहीं मिल सका, इससे मौत हो गई। वहीं इस बावत सीएमएस डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि देवा पांडेय को 11 बजकर 55 मिनट पर एंबुलेंस से लाया गया था। वहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण किया तो उनकी मौत पहले हो चुकी थी।

मंदिर के संस्थापक का निधन

अंबेडकरनगर: जनपद की सबसे प्राचीन धरोहर सिद्ध श्री कंकणेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक डॉ. दिलीप कुमार दूबे (पूर्व शिक्षा विभाग निदेशक) अब हम सब के बीच नहीं रहे। इन्होंने अपने कार्यकाल में छात्रों के जीवन को संवारने में अहम योगदान दिया था। मंदिर की स्थापना कर क्षेत्र में धर्म की एक अलख जगाई थी। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक छा गया है।

chat bot
आपका साथी