मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से 10 पर मुकदमा दर्ज

दोनों पक्षों के बीच फसल नुकसान करने को लेकर मारपीट हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 10:35 PM (IST)
मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से 10 पर मुकदमा दर्ज
मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से 10 पर मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर: महरुआ थाने के गांव जयमलपुर सेमरी में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यहां के विकास सिंह के मुताबिक वह घर के ही राहुल सिंह के साथ खेत में फसल देखने गए थे। खेत के बगल महेंद्र पाल का घर है। दोनों पक्षों के बीच फसल नुकसान करने को लेकर मारपीट हो गई। बाद में घर में घुसकर महिलाओं आदि पर हमला कर दिया। इसमें महेंद्र पक्ष से राम दुलार, छोटू, मनीषा, ऊषा तथा राजपती घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से विकास सिंह, राहुल सिंह व आजाद सिंह घायल हैं। महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने विकास सिंह, राहुल सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप सिंह व अमित सिंह के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आजाद सिंह की तहरीर पर राम दुलार, रवींद्र पाल, महेंद्र पाल, राकेश पाल व जयराम पाल के खिलाफ मारपीट व धमकी देने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि जांच की जा रही है।

घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, तोड़फोड़

भीटी: महरुआ थाने के गांव मथानी में दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें मां-बेटे घायल हो गए। आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। यहां के लालबहादुर व राजितराम के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। इस भूखंड पर लाल बहादुर मकान बनाकर रहते हैं।

शुक्रवार को सुबह लाठी, डंडों से लैस आरोपित पक्ष के चार लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लालबहादुर व उनकी मां की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी