जेल भरो आंदोलन के लिए तदर्थ शिक्षक तैयार

माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 11:22 PM (IST)
जेल भरो आंदोलन के लिए तदर्थ शिक्षक तैयार
जेल भरो आंदोलन के लिए तदर्थ शिक्षक तैयार

अंबेडकरनगर : माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन मुसीबत के इस वक्त में तदर्थ शिक्षकों के साथ खड़ा है। जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन चलाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। यहां सदस्यता अभियान प्रभावी बनाने के साथ शिक्षकों को शामिल करने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर संगठन अतिशीघ्र जेल भरो आंदोलन सभी जनपदों में शुरू करेगा।

आरडी आरके इंटर कॉलेज जाफरगंज, बाबा बरुआदास इंटर कॉलेज परुइया आश्रम, गांधी स्मारक इंटर कालेज नत्थूपुर लोवन, जनता इंटर कॉलेज नेवादा आदि विद्यालयों का दौरा किया। जिलामंत्री आशाराम वर्मा, संगठन मंत्री राम लखन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, रजा अब्बास व बच्चा राम वर्मा आदि साथ रहे।

chat bot
आपका साथी