मध्याह्न रसोइया मजदूरों का हो दुर्घटना बीमा

अंबेडकरनगर : मध्याह्न भोजन रसोइया मजदूर संघ की जिला इकाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के नि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM (IST)
मध्याह्न रसोइया मजदूरों का हो दुर्घटना बीमा
मध्याह्न रसोइया मजदूरों का हो दुर्घटना बीमा

अंबेडकरनगर : मध्याह्न भोजन रसोइया मजदूर संघ की जिला इकाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रामनिरंजन कन्नौजिया ने कहा कि उर्मिला देवी प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर मसेढ़ा पर रसोइया के पद पर सत्र 2010 से कार्यरत है। उनको बिना नोटिस व कारण बताए निकाल दिया गया। कांति देवी पत्नी राजित राम प्राथमिक विद्यालय कटुई जोरियन से निकाल दिया गया। उक्त निकाले गए रसोइया मामले की खंड शिक्षा अधिकारी से अवगत भी कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि बकाया मानदेय दिया जाए तथा दुर्घटना बीमा की व्यवस्था किया जाए। सत्र 2018 में अप्रैल और मई माह का मानदेय काटा जा रहा है उसका भी भुगतान किया जाना न्याय संगत है। रसोइया कन्यावती ने कहा कि सत्र 2016 में सूखा ग्रसित होने के कारण जून माह में रसोइया द्वारा पूरा भोजन बनाया गया था, लेकिन आज तक मानदेय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अंदर रसोइया पर किसी प्रकार की घटना घटने पर दुर्घटना बीमा दिया जाए। मांगे पूरी नहीं हुई तो जल्द ही लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान त्रिलोकीनाथ, मुन्नीलाल, राजेश, विश्वनाथ शर्मा, रमेश मौर्य, रामा देवी, सालिकराम आदि लोग मौजूद रहे।

---------------------

-कर्मचारियों से मिले कांग्रेस नेता-

-चित्र : 19 एएमबी - 11-

अंबेडकरनगर : क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम अकबरपुर के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को 45वें दिन भी जारी रहा। जांच होने के बावजूद कर्मियों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है और धरना लगातार जारी है। यहां तक कि अब कर्मचारी जांच कमेटी पर ही सवाल उठा रहे हैं। धरना स्थल पर कांग्रेस के नेता कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पांडेय कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। नागेंद्र मिश्र कहा कि मंत्री कोई भी जतन लगा लें लेकिन बच नहीं सकते हैं। छोटेलाल कहा कि श्रीगांधी आश्रम की जमीन का जो बंदरबांट किया गया है, इसमें किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। धरने में सियाराम पांडेय, मंगला यादव, चंद्रशेखर मिश्र, रामसुधार पाल, राम शब्द, राम प्रजापति, लल्लन, रामचंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, घनश्याम, विश्वनाथ वर्मा, योगेंद्र, तुलसीराम उपाध्याय, राधेश्याम मौर्य, छोटेलाल, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राम केवल वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------------------

-खेत मजदूर यूनियन का धरना जारी-

अंबेडकरनगर : कलेक्ट्रेट के निकट खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक सप्ताह से चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। खेत मजदूर यूनियन के कामरेड राजमणि ने मांग करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यूनियन के पदाधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। धरना स्थल पर रत्ना निषाद, विजय, संतराम, शंकर, राजमणि यादव, राकेश, राम प्रताप, प्रभुनाथ, रवींद्र, सूरज कुमार, अजय कुमार, बुझारत, बुधिराम, राम स्नेही, अनिल चौबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी