जिले में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, सकते में प्रशासन

बढ़कर 128 हुई पीड़ितों की संख्या नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण.128 की स्क्रीनिग और 285 का जांच के लिए भेजा गया नमूना.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:29 AM (IST)
जिले में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, सकते में प्रशासन
जिले में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, सकते में प्रशासन

अंबेडकरनगर : अनलॉक-2 में मिली छूट अब भारी पड़ने लगी है। कोरोना संक्रमित प्राय: रोज मिलने लगे हैं। छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासनिक अमला सकते हैं। अब कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 128 पहुंच गई है। इसमें से जिला अस्पताल के सीएमएस समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है और 103 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में अकबरपुर ब्लॉक के अटंगी डड़वा में तीन लोगों कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दो साल का बच्चा व उसके माता-पिता शामिल हैं। इसी ब्लॉक के अल्लीपुर कोड़रा में एक तथा कटेहरी ब्लॉक के जमालपुर यरकी व महरुआ में एक पीड़ित मिला है। पीड़ितों को एलवन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही उनके गांव को सील कर संपर्क में आए परिवारीजन व अन्य का नमूना संकलित किया जा रहा है। दूसरी ओर जिला अस्पताल का नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना से बचाव व मौजूदा स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ली। सीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में 128 लोगों की स्क्रीनिग की गई। यहां 35 नमूना लिया गया। इसके अलावा दोनों मोबाइल टीमों ने भ्रमणशील रहते हुए 250 नमूना संकलित किया। इस तरह कुल 285 नमूना जांच के लिए भेजा गया है। कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से जरूरी हो तभी निकलें और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। लोगों को दो गज की दूरी भी बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी