सबसे अधिक 81 संक्रमित हुए स्वस्थ, 45 नए पाजिटिव

कोरोना संक्रमण जिस गति से बढ़ रहा है उससे भी तेजी से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। बुधवार को अब तक सबसे अधिक 81 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए। समय पर इलाज के अभाव में चार लोगों की मौत हो गई। इससे लोगों में भय का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:50 PM (IST)
सबसे अधिक 81 संक्रमित हुए स्वस्थ, 45 नए पाजिटिव
सबसे अधिक 81 संक्रमित हुए स्वस्थ, 45 नए पाजिटिव

अंबेडकरनगर: कोरोना संक्रमण जिस गति से बढ़ रहा है, उससे भी तेजी से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। बुधवार को अब तक सबसे अधिक 81 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए। समय पर इलाज के अभाव में चार लोगों की मौत हो गई। इससे लोगों में भय का माहौल है।

बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 45 लोग संक्रमित मिले। इनमें से आठ को मेडिकल कालेज सद्दरपुर तथा सात मरीजों को एल-टू हास्पिटल टांडा में भर्ती कराया गया है। शेष सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वर्तमान में कुल 710 मरीज सक्रिय हैं, वहीं अब तक 79 दम तोड़ चुके हैं। संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। संक्रमित मरीजों को बेड मिल सके, इसलिए जलालपुर में 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं, लेकिन जिनकी हालत गंभीर है और इलाज कराने में भी लापरवाही बरत रहे हैं, उनके लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 408 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कालेज में 100, एल-ट में 51 तथा 10 मरीज एल-थ्री में भर्ती किए गए हैं।

-------------

-1087 लोगों की हुई जांच: बुधवार को आरटीपीसीआर से 706, ट्रूनेट से पांच तथा एंटीजन से 376 लोगों की जांच हुई। जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कालेज और जिला चिकित्सालय में की जा रही है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज सद्दरपुर सहित 27 स्थानों पर 1431 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 708 को पहली डोज और 642 को दूसरी डोज दी गई।

chat bot
आपका साथी