प्रतापगढ़ में रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

शैलेंद्र ओझा (25) पुत्र अजय ओझा को रंजिश में गांव के रामलाल तिवारी ने अपने बेटे के साथ मिलकर शुक्रवार शाम करीब 445 बजे गांव समीप लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित रामलाल व उसके बेटे को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:49 PM (IST)
प्रतापगढ़ में रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के लालगंज इलाके में रंजिश में एक को युवक को गोली मार दी गई। उसकी हालत नाजुक है।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में महामारी में भी आपराधिक वारदाते थम नहीं रही हैं। लालगंज कोतवाली के पूरे भटटाचार्य बीजूमऊ गांव में शुक्रवार शाम रंजिश में युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया। सीएचसी में हालत नाजुक देखकर डॉक्‍टरों ने जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित पिता पुत्र को दबोच कर मामले की जांच कर रही हैं। वहीं इस घटना से लगभग घंटे पहले नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के अंदर बैठे दो सगे भाइयों पर फायरिंग हुई थी।

लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

लालगंज कोतवाली के पूरे भट्टाचार्य बीजूमऊ निवासी शैलेंद्र ओझा (25) पुत्र अजय ओझा को रंजिश में गांव के रामलाल तिवारी ने अपने बेटे के साथ मिलकर शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे गांव समीप लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी भेजवाया। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपित रामलाल व उसके बेटे को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि घायल युवक को रेफर किया गया है। आरोपितों को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी