Murder: घर में युवक का कत्ल, अवैध रिश्ते के विरोध पर हत्या के शक में पत्नी गिरफ्तार

भोर में घटना के बारे में पता चला तो भीड़ जुटी और फिर पुलिस वहां पहुंची। इस मामले में युवक के पिता ने पुत्रवधू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:07 PM (IST)
Murder: घर में युवक का कत्ल, अवैध रिश्ते के विरोध पर हत्या के शक में पत्नी गिरफ्तार
पुलिस ने पति के कत्ल की आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में घर के भीतर सोते में ही एक शख्स का कत्ल कर दिया गया। वह पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। भोर में घटना के बारे में पता चला तो भीड़ जुटी और फिर पुलिस वहां पहुंची। इस मामले में युवक के पिता ने पुत्रवधू पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है।

भोर में पत्नी ने मचाया शोर तो पता चला कत्ल का

हथिगवां थाना इलाके के कैमा मस्तापुर गांव निवासी लालचंद यादव (40) पुत्र किशोरीलाल हैंडंप की रिपेयरिंग करने का काम करता था। वह रविवार की शाम अपने घर पहुंचा था। भोजन के बाद देर रात पत्नी पार्वती व तीनों बच्चों के साथ कमरे में सो गया। सोमवार को भोर में करीब चार बजे पार्वती ने शोर मचाया कि लालचंद को कुछ हो गया है। शोर सुनकर लालचंद के पिता किशोरीलाल समेत परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। देखा कि लालचंद मृत पड़ा था और उसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। किशोरीलाल ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दूसरे शख्स के साथ पकड़े जाने पर किया था विरोध

घटनाक्रम के बारे में किशोरीलाल ने पुलिस के  सामने आरोप लगाया कि उसके बेटे का कत्ल किया गया है। और यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि लालचंद की पत्नी पार्वती ने की है। पार्वती का दूसरे व्यक्ति से अवैध रिश्ता है। एक बार वह उस व्यक्ति के साथ पकड़ी गई थी। तब लालचंद ने रिश्ते का विरोध किया था। पुलिस ने पार्वती को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, लालचंद यादव के चार बच्चों खुशी, अंशू, शुभी व अभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ चंद्रभान सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी