मैजिक बैलून के साथ कलर स्मोक, बारह शॉट रंगों की धूम

होली का बाजार अपने चरम पर है। दुकानों पर युवाओं और बच्‍चों की पहली पसंद बारह शॉट रंगों के साथ कलर स्‍मोक है। वहीं मैजिक बैलून बच्‍चों काे भा रहे हैं। मोदी मुखौटे की भी मांग है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 10:38 AM (IST)
मैजिक बैलून के साथ कलर स्मोक, बारह शॉट रंगों की धूम
मैजिक बैलून के साथ कलर स्मोक, बारह शॉट रंगों की धूम

प्रयागराज : होली पर्व के लिए बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। खरीदारी तेज होने से बाजार गुलजार हैं। वैसे होली के लिए बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध हैं, लेकिन मैजिक (जादुई) बैलून (गुब्बारा), कलर स्मोक, बारह शॉट रंगों की धूम है।

क्या है खासियत

मैजिक बैलून 36 पीस का बंच है। पानी भरने के बाद गुब्बारे खुद बंद हो जाएंगे। दूर से लोगों पर रंग फेंकने के लिए इसे खूब पसंद किया जा रहा है। कलर स्मोक ट्यूब में है। इसमें कई प्रकार के रंग शामिल हैं। माचिस की तीली जलाकर ट्यूब में लगा देने पर सभी रंग ऊपर उडऩे लगेगा। दाने की चटाई और बारह शॉट भी हर रंग के हैं। दुकानदार राहुल कुमार बताते हैं कि इन रंगों की बहुत मांग है। स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड, जोकर, टाइगर, छोटा भीम, डोरेमान, मिकी माउस, खरगोश, जोकर, कृष, आइसमॉस, मुर्गा पंख, भूत, मोदी, बहुरूपिया मुखौटों की भी खूब बिक्री हो रही है।

मुखौटे और कैप भी युवाओं व बच्चों को भा रहे

दुकानों पर तरह-तरह के मुखौटे और कैप भी है, जो बच्चों और युवाओं को लुभा रहे हैं। मुखौटे 10 से लेकर 150 रुपये दाम के हैं। डॉल कैप, सोमालियाइ डकैत, शुभ होली, इंग्लिश टोपी की अधिक डिमांड है। मलिंगा, तिरंगा, बेबीकट बिग की भी बिक्री तेज है। बिग लंबे और छोटे (दोनों तरह) बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार कृष्णा पूजन बताते हैं कि बिग 120 से लेकर 400 रुपये तक में बिक रही है। शहर के विभिन्न इलाकों के बाजार में होली की खरीदारी जमकर हो रही है।

chat bot
आपका साथी