यह क्या बात हुई जिंदगी खत्म करने की, अनबन के बाद पत्नी गई मायके तो कौशांबी में युवक ने उठाया घातक कदम

कौशांबी में एक युवक ने महज इस वजह से जिंदगी खत्म कर ली कि अनबन होने के बाद पत्नी मायके चली गई थी। और वह उस बक्से की चाबी भी साथ लेते गई थी जिसमें उसके कपड़े थे। इसी वजह से युवक ने घातक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:31 PM (IST)
यह क्या बात हुई जिंदगी खत्म करने की, अनबन के बाद पत्नी गई मायके तो कौशांबी में युवक ने उठाया घातक कदम
युवक ने घातक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। उसकी इस हरकत से सभी दुखी हैं

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में जाने किस बात पर दो लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो उधर कौशांबी में भी एक युवक ने महज इस वजह से जिंदगी खत्म कर ली कि अनबन होने के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। और वह उस बक्से की चाबी भी साथ लेते गई थी जिसमें उसके कपड़े थे। इसी वजह से युवक ने घातक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। उसकी इस हरकत से सभी दुखी हैं और कह रहे हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

ससुराल से लौटने के बाद किया ऐसा काम

कोखराज इलाके में  रसूलपुर गेरेसा गांव निवासी 25 साल के राम सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र उम्र ने शनिवार सुबह ऐसी हरकत की जिसके बारे में परिवार के लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। उसने कमरे की छत पर चुल्लू में रस्सी का फंदा डाला और उसे गले में डालकर लटक गया। घरवालों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिर तो परिवार में कोहराम मचा गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। खबर मिली तो कोखराज थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पिता हरिश्चंद्र के अनुसार राम सिंह मजदूरी करने के लिए प्रतिदिन बस से  प्रयागराज शहर जाता था। बुधवार को उसके प्रयागराज जाने के बाद पत्नी केतकी का भाई गेरेसा आकर अपनी बहन को निधियांवा में मायके बुला ले गया था। शुक्रवार को राम के मौसरे भाई का ब्याह था इसलिए वह काम पर नहीं गया था। पत्नी उस बक्से की चाभी भी लेती गई थी जिसमें राम के कपडे़ रखे थे। इस वजह से वह औऱ भी खिन्न हो गया था। शुक्रवार को वह निधियावां में ससुराल गया था और वहां से शाम को लौट आया था। जाने ऐसा क्या हुआ कि शनिवार की सुबह वह फंदे से लटक गया। परिवार के लोगों ने बताया कि राम का विवाह केतकी से पिछले साल 30 नवंबर को किया गया था। शादी के सात महीने के भीतर यह दुखद वाकया हो गया।

chat bot
आपका साथी