प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर गंगा नदी में समाया युवक, चली गई जान

प्रयागराज में लालगोपालगंज के पियरी गांव निवासी युवक बेंगलुरू में सिलाई का काम करता था। वह इन दिनों गांव आया था। आज ही उसे वापस जाना था। शनिवार की सुबह वह श्रृंगवेरपुर के गऊ घाट पर गंगा स्नान करने गया था। डूबने से मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:13 AM (IST)
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर गंगा नदी में समाया युवक, चली गई जान
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर गंगा में युवक की डूबने से मौत हो गई।

प्रयागराज, जेएनएन। जिले के लालगोपालगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर धाम में हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में एक युवक डूब गया। मशककत के बाद उसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घाट पर युवक के डूबने के बाद दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई थी। युवक बेंगलुरू में काम-धंधा करता था। अपने भाई को लेने वह गांव आया था।

अजय बेंगलुरू में सिलाई का काम करता था

लालगोपालगंज के पियरी गांव निवासी अजय कुमार (20) पुत्र बृजलाल बेंगलुरू में सिलाई का काम करता था। वह इन‍ दिनों अपने गांव पियरी आया हुआ था। आज ही उसे वापस बेंगलुरू के लिए रवाना भी होना था। शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे अजय श्रृंगवेरपुर के गऊ घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्‍नान के दौरान वहां पानी की गहराई में चला गया। इससे वह गंगा में डूबने लगा। उसकी चिल्‍लाने की आवाज पर जब तक घाट पर मौजूद लोग बचाने का प्रयास करते वह पानी में समा चुका था।

मशक्‍कत के बाद नदी में मिला डूबे अजय का शव

युवक के डूबने की घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को देकर गंगा नदी में युवक को बचाने की कोशिश शुरू की गई। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजय काे बाहर निकाल लिया गया। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर अजय के परिवार के लोग भी बिलखते हुए घाट पर पहुंचे। बताते हैं कि अजय 10 दिन पूर्व छोटे भाई को गांव लेने आया था। उसकी वापसी का आज ही टिकट था। गंगा स्नान करने के बाद बैंगलोर वापस लौटने की तैयारी कर रखी थी।

गंगा में समा गए थे दो चचेरे भाई, एक की हुई थी मौत  

फाफामऊ में गंगा घाट पर जुलाई महीने में भी डूबने की घटना हुई थी। घाट पर सावन के सोमवार पर गंगा स्‍नान को गए दो चचेरे भाई नदी की धारा में डूब गए थे। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने स्‍थानीय ग्रामीणों की सहायता से एक भाई का शव खोज निकाला था। वहीं दूसरे का शव दो दिन दूसरे घाट पर मिला था। दोनों किशोर गंगा स्‍नान के लिए दोस्‍तों के साथ फाफामऊ में गंगा घाट पर गए थे। 

chat bot
आपका साथी