प्रयागराज में युवक गंगा नदी में डूबा, दोस्‍त संग स्‍नान को गया था, गोताखोर कर रहे तलाश

मेजा क्षेत्र के सोनाई गांव का रहने वाला 21 वर्षीय अभिषेक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली पर्व के बाद अपने घर आया था। गुरुवार को दोस्‍त के साथ मांडा के नरवर चौकठा घाट पर गंगा स्‍नान करने गया था। स्‍नान के दौरान वह नदी में डूब गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:46 PM (IST)
प्रयागराज में युवक गंगा नदी में डूबा, दोस्‍त संग स्‍नान को गया था, गोताखोर कर रहे तलाश
प्रयागराज के मांडा में गंगा नदी में एक युवक डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में गंगा नदी में एक युवक गुरुवार की सुबह डूब गया। हादसा मांडा थाना इलाके की है। युवक अपने दोस्‍त के साथ गंगा स्‍नान के लिए गया था। स्‍नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्‍त से मिली जानकारी पर घरवालों ने पुलिस को स‍ूचना देकर वहां पहुंचे। पुलिस गोताखोरों से उसकी तलाश करवा रही है। फिलहाल अभी तक उसका पता नहीं चला है।

पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था अभिषेक

मेजा क्षेत्र के सोनाई गांव का रहने वाला 21 वर्षीय अभिषेक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली पर्व के बाद अपने घर आया था। परिवार के लोगों के अनुसार नवरात्र का अभिषेक ने व्रत रखा था। पूजन के बाद विसर्जन करने के लिए वह नरवर चौकठा घाट गया था। गुरुवार की सुबह गंगा स्‍नान के लिए मांडा के नरवर चौकठा घाट पर गया था। अभिषेक के साथ ही उसका दोस्‍त सतीश भी साथ था। दोनों सुबह करीब आठ बजे नरवर चौकठा घाट पर पहुंचे। इसके बाद गंगा नदी में स्‍नान करने लगे। स्‍नान के दौरान अचानक अभिषेक गहरे पानी में चला गया।

मांडा के नरवर चौकठा गंगा घाट पर गंगा नदी में तलाश रहे गोताखोर

गहरे पानी में जब अभिषेक गया तो डूबने लगा। यह देख उसके दोस्‍त मदद के लिए गुहार मचाने लगा। जब तक लोग मदद के लिए उधर जाते, वह गंगा नदी में समा चुका था। सतीश ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पाकर मांडा पुलिस भी घाट पर पहुंची। तत्‍काल गोताखोरों को बुलाया गया। गंगा नदी में गोताखोर अभिषेक की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। परिवार के लोग बेहाल हैं।

chat bot
आपका साथी