कौशांबी में यमुना में डूबे युवक का शव मिला, तपोस्थली घूमने आया था स्‍नान के दौरान हुआ हादसा

उद्यन पैलेस देखने के बाद सोनू कुशवाहा व अन्‍य यमुना नदी में स्‍नान करने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से सोनू गहरे पानी में चला गया। सोनू को डूबते देख साथियों के होश उड़ गए। उन्होंने सोनू को पकडऩे की कोशिश की लेकिन सफल न हुए तो चिल्‍लाने लगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:45 AM (IST)
कौशांबी में यमुना में डूबे युवक का शव मिला, तपोस्थली घूमने आया था स्‍नान के दौरान हुआ हादसा
दोस्‍तों के साथ कौशांबी में तपोस्‍थली घूमने गया युवक स्‍नान के दौरान यमुना नदी में डूब गया।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जिले में यमुना नदी में एक युवक डूब गया। वह दोस्‍तों के साथ कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित तपोस्‍थली घूमने आया था। इसी दौरान सभी दोस्‍त स्‍नान करने लगे। युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके साथियों ने गुहार लगाई। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गहरे पानी में समा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। आज सुबह फिर तलाश करने पर शव मिल गया। परिवार के लोग भी घाट पर गमगीन हैं।

तीन मित्रों के साथ सोनू कौशांबी तपोस्‍थली गया था

सराय अकिल थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव का रहने वाला 18 वर्षीय सोनू कुशवाहा पुत्र शिव प्रताप गांव के ही मित्रों अंकित 15, विनोद 18, शमशेर 13 के साथ विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार की शाम को कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित तपोस्थली धूमने आया था। उद्यन पैलेस देखने के बाद सोनू कुशवाहा व अन्‍य यमुना नदी में स्‍नान करने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से सोनू गहरे पानी में चला गया। सोनू को डूबते देख साथियों के होश उड़ गए। उन्होंने सोनू को पकडऩे की कोशिश की लेकिन सफल न हुए तो चिल्‍लाने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया लेकिन सोनू गहरे पानी में समा गया था।

यमुना नदी में गोताखोर कर रहे तलाश

सोनू के साथियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में वहां कौशांबी के थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज मय फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल बिछा कर युवक की तलाश करते रहे लेकिन देर शाम तक यमुना में डूबे सोनू का कुछ पता न चल सका। आज भी उसकी यमुना नदी में तलाश की जा रही थी। आज सुबह से फिर पुलिस ने गोताखोरों से यमुना में तलाश कराई तो शव बरामद हो गया।

बाइक-सायकिल की टक्‍कर में दो जख्‍मी

कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र के तेरहमील चौराहा पर बाइक और सायकिल में टक्‍कर हो गई। हादसे में बाइक सवार और साइकिल सवार युवक दोनों को गंभीर चोटें आईं है। इलाज के लिए दोनों को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोखराज के लोहरा निवासी संजय कुमार पुत्र रामसिंह बाइक से किसी काम को लेकर पूरामुफ्ती बाजार आया था। लौटते समय चरवा थाना के तेरहमील चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार युवक सुरेश निवासी जुगवा से टकरा गया। इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं है। इलाज के लिए घायलों को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी